फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2023 : वैलेंटाइन डे पर रेड ड्रेस में होना है तैयार तो इन अभिनेत्रियों से लें टिप्स

Tue, 14 Feb 2023 09:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 14 Feb 2023 09:34 AM IST
सार

बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती हैं। उनके लुक्स भी ऐसे होते हैं, जिसे देखकर उनपर से नजर हटाना काफी मुश़्किल होता है। 

विज्ञापन
Valentine Day 2023 Actresses Inspired Red Dresses to Wear See Photos
वैलेंटाइन डे पर रेड ड्रेस में होना है तैयार तो इन अभिनेत्रियों से लें टिप्स - फोटो : instagram

Valentine Day 2023: लाल रंग को प्यार का प्रतीक कहा जाता है। ऐसे में वैलेंटाइन वीक में अक्सर लड़कियां अपने पार्टनर को रिझाने के लिए लाल रंग की ड्रेस पहनती हैं। अगर आप भी इस वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर से मिलने का प्लान बना रही हैं, तो ये खबर आपके लिए काफी जरूरी साबित हो सकती है। 



दरअसल, आज हम आपको ये बताएंगे कि, किस एक्ट्रेस से टिप्स लेकर आप वैलेंटाइन डे पर खुद को स्टाइलिश दिखने में मदद कर सकती हैं। बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती हैं। उनके लुक्स भी ऐसे होते हैं, जिसे देखकर उनपर से नजर हटाना काफी मुश़्किल होता है। तो, अगर आप भी वैलेंटाइन डे के दिन रेड ड्रेस में जलवा बिखेरना चाहती हैं तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। 

Valentine Day 2023 Actresses Inspired Red Dresses to Wear See Photos
शहनाज की तरह पहनें रेड बैकलेस ड्रेस - फोटो : instagram

शहनाज की तरह पहनें रेड बैकलेस ड्रेस

कुछ समय पहले शहनाज गिल ने एक रेड कलर की बैकलेस ड्रेस पहनी थी। जिसे काफी पसंद किया गया था। शहनाज इस ड्रेस में काफी हॉट पोज दे रही थीं। उनके स्ट्रेट बाल उनके लुक को कंप्लीट कर रहे थे। 

Valentine Day 2023 Actresses Inspired Red Dresses to Wear See Photos
वाणी कपूर की तरह दिखाएं बोल्ड अंदाज - फोटो : instagram

वाणी कपूर की तरह दिखाएं बोल्ड अंदाज

वाणी कपूर ने रेड शॉर्ट ड्रेस में अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं। अगर आप भी उनकी तरह बोल्ड दिखना चाहती हैं तो वाणी के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। इसके साथ बूट इस लुक को कंप्लीट करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day 2023 Actresses Inspired Red Dresses to Wear See Photos
नुसरत भरूचा का लुक है डेट के लिए बेस्ट - फोटो : instagram

नुसरत भरूचा का लुक है डेट के लिए बेस्ट

अगर आप अपने पार्टनर के साथ डेट नाइट पर जा रहीं हैं तो ये लुक आपके लिए बेहतर ऑप्शन बन सकता है। इसके साथ ज्वेलरी का खास ध्यान रखें।

विज्ञापन
Valentine Day 2023 Actresses Inspired Red Dresses to Wear See Photos
कृति सेनन की तरह पहन सकती हैं गाउन - फोटो : instagram


कृति सेनन की तरह पहन सकती हैं ऑफ शोल्डर गाउन

अगर आप अपनी डेट नाइट के लिए गाउन पहनना चाहती हैं तो कृति सेनन के इस लुक से प्रेरणा ले सकती हैं। इसके साथ आपके वेवी हैयर काफी खूबसूरत लगेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed