फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2023 : पार्टनर के सामने दिखना है स्टाइलिश तो जन्नत जुबैर के इन लुक्स से लें टिप्स

Mon, 13 Feb 2023 10:38 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 13 Feb 2023 10:38 AM IST
सार

 बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरूआत करने वाली जन्नत स्टाइल के मामले में बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को मात देती हैं। 

विज्ञापन
Valentine Day 2023 Jannat Zubair Rahmani Stylish Looks See Photos
Valentine Day 2023 - फोटो : instagram

Valentine Day 2023 : वैलेंटाइन डे के लिए सभी की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कोई अपने पार्टनर के साथ मूवी डेट पर जा रहा है, तो कोई डिनर डेट पर। कई कपल तो घर पर ही अपना वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस स्पेशल डे को चाहे कहीं भी मनाया जाए, पर, अपने पार्टनर के सामने खूबसूरत तो हर कोई दिखना चाहता है। हर लड़की ये चाहती है कि जब वैलेंटाइन डे के दिन उनका पार्टनर उन्हें देखे तो उन पर से नजर ना हटा पाए। ऐसे में वैलेंटाइन डे के लिए ड्रेस का चुनाव करना बेहद मुश्किल होता है।



अगर आप भी इसी तरह से संशय में है कि अपनी डेट नाइट पर क्या पहनें तो आप जन्नत जुबैर के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरूआत करने वाली जन्नत स्टाइल के मामले में बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को मात देती हैं। तो आइए देर ना करते हुए आपको जन्नत के कुछ ऐसे आउटफिट दिखाते हैं, जिनके टिप्स लेकर आप अपनी डेट पर गॉर्जियस लग सकती हैं। 

Valentine Day 2023 Jannat Zubair Rahmani Stylish Looks See Photos
पहने इस तरह की रेड ड्रेस - फोटो : instagram

पहने इस तरह की रेड ड्रेस

वैलेंटाइंन डेट के लिए इस तरह की रेड ड्रेस एक बेहद बेहतर ऑप्शन हो सकती है। इसे आप अगर अपनी डेट नाइट पर पहन कर जाएंगी तो इसे देखकर आपका पार्टनर आप पर से नजरें नहीं हटा पाएगा। इस तरह की ड्रेस के साथ अपने बालों को खुला ही रखें। 

Valentine Day 2023 Jannat Zubair Rahmani Stylish Looks See Photos
ऐसी ड्रेस पहन कर लें प्रिंसेस अवतार - फोटो : instagram

ऐसी ड्रेस पहन कर लें प्रिंसेस अवतार 

हाल ही में जन्नत ने एक ब्राउन कलर की ड्रेस पहनकर फोटोज शेयर की थीं। जिनमें वो बेहद ही स्टाइलिश लग रहीं थी। लोगों को भी उनका ये अवतार बेहद पसंद आया था। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए जन्नत ने गले में एक छोटा सा पेंडेट पहना था। वहीं बालों में उन्होंने बन बनाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day 2023 Jannat Zubair Rahmani Stylish Looks See Photos
साड़ी पहन कर करें पार्टनर को इंप्रेस - फोटो : instagram

साड़ी पहन कर करें पार्टनर को इंप्रेस

अगर आपके पार्टनर को आप एथनिक वियर में खूबसूरत लगती हैं तो साड़ी पहन कर आप उन्हें सरप्राइज दे सकती हैं। जन्नत की तरह साड़ी कैरी करके आप खूबसूरत के साथ-साथ स्टाइलिश लग सकती हैं। 

विज्ञापन
Valentine Day 2023 Jannat Zubair Rahmani Stylish Looks See Photos
जींस-टॉप पहन करे रहें कैजुअल - फोटो : instagram
जींस-टॉप पहन कर रहें कैजुअल

अगर आप अपनी डेट नाइट में सिंपल रहना चाहती हैं तो जन्नत की तरह ही जींस-टॉप कैरी कर सकती है। इस तरह का आउटफिट दिन के लिए काफी बेस्ट है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed