{"_id":"65caf307647a6015eb04712a","slug":"valentine-day-2024-how-to-do-makeup-for-valentine-day-2024-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valentine Day 2024: वैलेंटाइन डे के दिन ऐसे करें मेकअप, पार्टनर देखकर करेगा तारीफ","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Valentine Day 2024: वैलेंटाइन डे के दिन ऐसे करें मेकअप, पार्टनर देखकर करेगा तारीफ
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:06 AM IST
सार
अगर आप वैलेंटाइन डे के दिन अपने पार्टनर को इंप्रेस करना चाहती हैं, तो सही तरह से मेकअप करके ही डेट पर जाएं।
विज्ञापन
1 of 7
वैलेंटाइन डे के दिन ऐसे करें मेकअप
- फोटो : iStock
7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है। इस पूरे हफ्ते लोग अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करते हैं, और उन्हें स्पेशल फील कराते हैं। इस दौरान अपने पार्टनर को खास महसूस कराने के लिए लोग एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं, और डेट पर जाते हैं। डेट पर जाने के लिए लड़कियां सबसे ज्यादा तैयारियां करती हैं। वो चाहती हैं, कि डेट पर वो बेहद खूबसूरत दिखे। इसके लिए वो काफी खूबसूरत सी ड्रेस पहनती हैं, और सही से मेकअप करती हैं।
अगर आप भी वैलेंटाइन डे के दिन अपने पार्टनर को इंप्रेस करना चाहती हैं, तो सही से मेकअप जरूर करें। हम आपको मेकअप करने के कुछ सिंपल टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसको फॉलो करके आप खूबसूरत दिखेंगी। अगर आप स्टेप बाई स्टेप मेकअप करेंगी तो इससे आपका लुक ऐसा दिखेगा, कि हर कोई आपकी तारीफ करेगा। तो चलिए देर ना करते हुए आपको भी मेकअप करने का सिपंल तरीका बताते हैं।
Trending Videos
2 of 7
वैलेंटाइन डे के दिन ऐसे करें मेकअप
- फोटो : istock
सबसे पहले तैयार करें त्वचा
मेकअप करने से पहले अपनी त्वचा को तैयार जरूर करें। इसके लिए अपने चेहरे पर प्राइमर लगाएं और फिर इसकी नमी बरकरार रखने के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
वैलेंटाइन डे के दिन ऐसे करें मेकअप
- फोटो : istock
अब करें फाउंडेशन का इस्तेमाल
इसके बाद चेहरे पर सही शेड का फाउंडेशन इस्तेमाल जरूर करें। अगर आप गलत शेड का फाउंडेशन इस्तेमाल करेंगी, तो आपका लुक खराब हो सकता है। ऐसे में सही फाउंडेशन का इस्तेमाल करके अपने मेकअप को सही से पूरा करें।
4 of 7
वैलेंटाइन डे के दिन ऐसे करें मेकअप
- फोटो : pixabay
ब्लश और हाइलाइटर है जरूरी
चेहरे की लालिमा बरकरार रखने के लिए आप ब्लश का इस्तेमाल जरूर करें। ब्लश लगाने के बाद चेहरा चमकाने के लिए हाइलाइटर जरूर लगाएं। हाइलाइटर लगाने से आपका चेहरा खिल उठेगा।
विज्ञापन
5 of 7
वैलेंटाइन डे के दिन ऐसे करें मेकअप
- फोटो : iStock
काजल है जरूरी
आंखों को बड़ा दिखाने के लिए काजल का इस्तेमाल जरूर करें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी, तो आपका मेकअप लुक अजीब दिख सकता है। बहुत सी लड़कियों के चेहरे पर काजल अच्छा नहीं लगता, ऐसे में आप आई लाइनर लगा सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।