सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2025: वैलेंटाइन डे पर इन रेड ड्रेस को करें ट्राई, बॉलीवुड हसीनाओं से लें टिप्स

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 14 Feb 2025 08:21 AM IST
सार

यदि आप वैलेंटाइन डे के दिन अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो लाल रंग की ड्रेस कैरी करें। यहां हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप टिप्स ले सकती हैं। 

विज्ञापन
valentine day 2025 best dress outfit for girls inspired by bollywood and tv actress
वैलेंटाइन डे पर इन रेड ड्रेस को करें ट्राई - फोटो : instagram

Valentine Day 2025:  वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। ये दिन प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। वैलेंटाइन डे पर लोग आमतौर पर एक-दूसरे को उपहार देते हैं, और अपने पार्टनर को उनके खास होने का एहसास कराते हैं। बहुत से कपल्स इस दिन एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत करने के लिए डेट पर जाते हैं।



यदि आपका प्लान भी कुछ ऐसा ही है और आप कंफ्यूज हैं कि कैसा आउटफिट पहनकर डेट पर जाएं तो हम आपकी इस समस्या का हल आपको देने जा रहे हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि लाल रंग की कैसी ड्रेस पहनकर आप वैलेंटाइन डे पर अपना ग्लैमरस अंदाज दिखा सकती हैं। लाल रंग प्यार का प्रतीक होता है, ऐसे में कुछ अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर आप वैलेंटाइन डे पर लाल ड्रेस कैरी कर सकती हैं। 

Trending Videos
valentine day 2025 best dress outfit for girls inspired by bollywood and tv actress
सुहाना खान - फोटो : instagram

 सुहाना खान

यदि आपको बॉडीकॉन ड्रेस पहनना पसंद है तो बिना सोचे सुहाना खान के इस लुक से टिप्स लें। इस तरह की बॉडीकॉन ड्रेस आपके लुक को ग्लैमरस दिखाने में मदद करेगी। ऐसी ड्रेस के साथ अपने बालों को हल्का कर्ल करके खुला ही रखें, ताकी आपका अंदाज प्यारा दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
valentine day 2025 best dress outfit for girls inspired by bollywood and tv actress
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram

श्रद्धा कपूर 

कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो एथनिक वाइब दे और रिविलिंग नहीं हो तो श्रद्धा कपूर के इस लुक से टिप्स लें। इस तरह की ड्रेस आपको अपने लिए कस्टजमाइज करानी पड़ेगी। इसे अच्छे से कैरी करने से लिए पैरों में हील्स पहनें। इसके अलावा हल्का मेकअप करते हुए बालों को खुला रखें और हल्के से ईयररिंग्स पहनें। 

valentine day 2025 best dress outfit for girls inspired by bollywood and tv actress
शनाया कपूर - फोटो : instagram

शनाया कपूर

वैलेंटाइन डे की डेट पर ग्लैमरस दिखना है तो ऐसी ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनें। इसके साथ गोल्डन एक्सेसरीज कैरी करें, क्योंकि इसमें गोल्डन वर्क है। अपने लुक को बोल्ड बनाने के लिए आपको इस ड्रेस के साथ बालों में पोनीटेल बनानी है, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे।

विज्ञापन
valentine day 2025 best dress outfit for girls inspired by bollywood and tv actress
अशनूर कौर - फोटो : instagram

अशनूर कौर

यदि आपको प्रिंसेस लुक चाहिए तो ऐसी स्लिट ड्रेस का चयन करें। इसके साथ अगर आप हाथों में मैचिंग दस्ताने पहनेंगी तो आपका लुक बाकियों से काफी अलग दिखेगा। ऐसी ड्रेस के साथ आपको हेयर स्टाइल और मेकअप का खास ध्यान रखना है। हल्की सी गलती आपके लुक को बिगाड़ सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed