{"_id":"65c06c4cd71f96b71f08d9f5","slug":"valentine-s-day-2024-trendy-red-color-saree-for-valentines-day-2024-02-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन डे 2024: इस दिन लाल साड़ी पहनकर भी दिखा सकती हैं अपना जलवा, यहां देखें कुछ लेटेस्ट डिजाइन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
वैलेंटाइन डे 2024: इस दिन लाल साड़ी पहनकर भी दिखा सकती हैं अपना जलवा, यहां देखें कुछ लेटेस्ट डिजाइन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 14 Feb 2024 09:03 AM IST
सार
अगर आप वैलेंटाइन डे के दिन ड्रेस नहीं पहनना चाहती हैं, तो लाल रंग की साड़ी भी एक बेहतर विकल्प है।
वैलेंटाइन डे का दिन प्रेमी जोड़ों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन डे को 14 फरवरी को मनाया जाता है, लेकिन इससे पहले 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाती है। इस पूरे हफ्ते लोग अपने पार्टनर को सरप्राइज देते हैं, और उन्हें स्पेशल फील कराते हैं। पूरे वैलेंटाइन वीक में लाल रंग का काफी महत्व होता है।
दरअसल, लाल रंग प्यार को प्रतीक कहा जाता है। इसी वजह से इस खास दिन हर कोई लाल रंग को प्राथमिकता देता है। खासतौर पर लड़कियां तो लाल रंग का आउटफिट तक कैरी करके इस दिन को स्पेशल बनाती हैं। वैसे तो बाजार में लाल रंग की ड्रेस आसानी से मिल जाती है, लेकिन बहुत सी महिलाओं को ड्रेस में असहज लगता है। ऐसे में आप लाल रंग की खूबसूरत सी साड़ी पहनकर भी अपना जलवा दिखा सकती हैं।
Trending Videos
2 of 7
वैलेंटाइन डे 2024
- फोटो : instagram
मौनी रॉय का साड़ी लुक
अगर आप इसी तरह से हैवी ब्लाउज के साथ हल्के बॉर्डर वाली साड़ी पहनेंगी तो आपका लुक बेहद प्यारा दिखेगा। सर्दी का मौसम में तो आप इस तरह से फुल स्लीव का ब्लाउज अपने लिए बनवा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
वैलेंटाइन डे 2024
- फोटो : instagram
आलिया भट्ट की नेट की साड़ी
आजकल नेट फैब्रिक की साड़ी काफी चलन में हैं। ऐसे में आप उन्हीं की तरह इस तरह की साड़ी पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। इस तरह की साड़ी संभालना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में इसे पहनते वक्त सही से पिनअप जरूर करें।
4 of 7
वैलेंटाइन डे 2024
- फोटो : instagram
कटरीना की प्रिंटेड साड़ी
आप चाहें तो इस तरह की प्रिंटेड साड़ी भी पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। इसके साथ अपने बालों को स्ट्रेट करके खुला रखें और कानों में हल्के ईयररिंग पहनें।
विज्ञापन
5 of 7
वैलेंटाइन डे 2024
- फोटो : instagram
जान्हवी कपूर की जॉर्जट साड़ी
इस तरह की जॉर्जट फैब्रिक की साड़ी पहनकर आप डेट नाइट पर पहनकर जा सकती हैं। इसके साथ मेकअप का खास ध्यान रखें और अपने बालों को कर्ल करके खुला रखें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।