Long Skirt Styling Tips: लॉन्ग स्कर्ट को स्टाइल करने के लिए ये टिप्स आएंगे काम, इस तरह की टॉप के साथ करें कैरी
आज-कल फिर से एक बार लॉन्ग स्कर्ट ट्रेंड में देखने को मिल रही है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी टॉप के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप लॉन्ग स्कर्ट के साथ कैरी करके अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रॉप टॉप के साथ पहनें
लॉन्ग स्कर्ट को क्रॉप टॉप के साथ पहनकर एक बोल्ड और ट्रेंडी लुक पाएं। यह स्टाइल पार्टी, डेट नाइट या कैजुअल आउटिंग के लिए परफेक्ट है। लॉन्ग स्कर्ट के साथ पहनी जाने वाली क्रॉप टॉप सही फिटिंग की होनी चाहिए, वरना आपका लुक बिगड़ जाएगा।
शर्ट के साथ पहनकर दें वेस्टर्न टच
लॉन्ग स्कर्ट के साथ बटन शर्ट पहनें और उसे नॉट स्टाइल में बांधें या टक इन करें। यह स्टाइल ऑफिस लुक और फॉर्मल मीटिंग के लिए बेस्ट है। इसके लिए आपको प्रिंटेड टीशर्ट के साथ प्लेन टीशर्ट कैरी करनी चाहिए। उसी से आपका लुक कंप्लीट होगा।
टैंक टॉप लुक को बनाएगा बॉसी
गर्मियों में टैंक टॉप और सर्दियों में डेनिम या लेदर जैकेट के साथ लॉन्ग स्कर्ट को पेयर करें। इसे कैरी करते समय ध्यान रखें कि ये टैंक टॉप बॉडी-फिट होनी चाहिए। इसके साथ हाई-वेस्ट लॉन्ग स्कर्ट कैरी करके अपने लुक को खूबसूरत बनाएं।
पहन सकती हैं कुर्ता भी
अगर आप इंडियन फेस्टिव लुक चाहती हैं, तो लॉन्ग स्कर्ट को शॉर्ट कुर्ता या एथनिक टॉप के साथ स्टाइल करें। लॉन्ग स्कर्ट को स्टाइल करने में चिकनकारी कुर्ता काफी काम आता है।