Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
varun dhawan bride natasha dalal ready in just 35 minute for wedding here are pics from mehandi ceremony
{"_id":"600fc84a8ebc3e08aa4b8ffc","slug":"varun-dhawan-bride-natasha-dalal-ready-in-just-35-minute-for-wedding-here-are-pics-from-mehandi-ceremony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वरुण की दुल्हन शादी के लिए हो गईं थीं मात्र आधे घंटे में तैयार, अब सामने आई नताशा की मेहंदी की तस्वीरें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
वरुण की दुल्हन शादी के लिए हो गईं थीं मात्र आधे घंटे में तैयार, अब सामने आई नताशा की मेहंदी की तस्वीरें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 26 Jan 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
natasha dalal
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी बीते रविवार को हुई। जिसके बाद से बॉलीवुड में बधाई देने का तांता लगा है। अलीबाग में हुई इस शादी में वरुण धवन और नताशा दलाल के रिश्तेदारों के अलावा बॉलीवुड के बहुत कम लोग ही पहुंचे थे। जिसमे करण जौहर और मनीष मल्होत्रा जैसे करीबी ही शामिल हुए। पूरी शादी के बाद मीडिया के सामने पहुंचे दुल्हा-दुल्हन ने जमकर पोज दिए। वहीं अब उनकी मेहंदी और हल्दी की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमे दुल्हन नताशा का लुक काफी सिंपल दिख रहा है।
2 of 5
natasha dalal
- फोटो : instagram
शादी के दौरान भी नताशा ने दुल्हन के लिबास के लिए काफी हल्का मेकअप किया था। वहीं मेहंदी सेरेमनी के लिए भी वरुण और नताशा एक जैसे आउटफिट में नजर आए। नताशा ने शादी से लेकर मेहंदी सेरेमनी में अपने फैशन लेबल का डिजाइन किया लहंगा पहना था। मेहंदी के मौके पर नताशा ने सफेद रंग का लहंगा चुना था। जिसके ब्लाउज पर फ्लोरल मोटिफ्स बने थे। वहीं लहंगे पर इन्हीं फूलों की डिजाइन में वर्क किया गया है। जबकि साथ में नेट की चुनरी इस लहंगे में चार चांद लगा रही है।
3 of 5
natasha dalal
- फोटो : instagram
वैसे नताशा ने दुल्हन के लिबास में भी काफी हल्के-फुल्के लुक का चुनाव किया था। हल्के पीले रंग के लहंगे पर बारीक सिल्वर वर्क किया गया था। वहीं इसके साथ नताशा का मेकअप भी काफी लाइट था। जबकि बालों को भी खुला ही रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी
- फोटो : instagram/viralbhayani
दुल्हन बनीं नताशा की मेकअप आर्टिस्ट ने बताया कि आमतौर पर हल्के रंग के आउटफिट के साथ ब्राइड्स चमकीले लिपस्टिक चुनाव करती हैं। लेकिन नताशा ने लाइट मेकअप को चुना था। वहीं इस पूरे मेकअप को करने में मात्र 35 मिनट का समय लगा। जो कि काफी कम है।
विज्ञापन
5 of 5
वरुण धवन, नताशा दलाल
- फोटो : instagram/varundvn
वहीं हल्दी के मौके पर वरुण धवन अपनी बॉडी दिखाने से नहीं चूके। बता दें कि वरुण और नताशा अपनी शादी का रिसेप्शन मुंबई के पांच सितारा होटल में 2 फरवरी को देंगे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।