बी टाउन में शहनाई की धुन बजने वाली है। इस साल की ग्रैंड वेडिंग की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की चर्चा का विषय बनी हुई है। वैसे तो इस शादी को काफी सिक्रेटिव रखा जा रहा है। मीडिया को शादी से जुड़ी तस्वीरें या खबरों से दूर रखा गया है। लेकिन बाॅलीवुड की तमाम हस्तियां इस शाही शादी में शामिल होने के लिए राजस्थान के सिक्स सेंस रेजाॅर्ट में पहुंच चुकी हैं। दोनों की शादी 9 दिसंबर को होने वाली है। वहीं शादी से पहले शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। लोग जानना चाहते हैं कि कटरीना का मेहंदी और हल्दी का फंक्शन कैसा हो रहा है। वह अपनी शादी तक की हर रस्म में क्या पहनने वाली हैं? कटरीना की मेहंदी कैसी हुई? कटरीना की मेहंदी को लेकर जो जानकारी सामने आई हैं, उसके मुताबिक कटरीना को खास मेहंदी लगाई गई है। चलिए जानते हैं कटरीना कैफ के हाथों में लगी मेहंदी की खासियत के बारे में।
Vicky Katrina Wedding: कटरीना के हाथों में लगी सोजत मेहंदी, जानिए क्या है इस मेहंदी की खासियत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरीना को लगी सोजत मेहंदी
जानकारी के मुताबिक, बीते दिन कटरीना कैफ की मेहंदी की रस्म हुई। कटरीना के हाथों में खास सोजत मेहंदी लगाई गई है। सोजत मेहंदी से सजे उनके हाथों की मेहंदी डिजाइन को देखने के लिए फैंस बेताब हैं। लेकिन उनकी इस मेहंदी की भी अलग खासियत हैं।
सोजत मेहंदी की खासियत
मेहंदी की खेती के लिए मशहूर राजस्थान के सोजत से विक्की और कैटरीना की शादी के लिए खास मेहंदी मंगवाई गई थी। इस बारे में सोजत स्थित मेहंदी प्रोसेसिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग फर्म नेचुरल हर्बल के मालिक नितेश अग्रवाल ने कहा, "हमने शादी के कार्यक्रमों के लिए इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को ऑर्गेनिक मेहंदी की आपूर्ति की है। हमने सोजत, पाली से उपहार के रूप में मेहंदी मुफ्त में दी है।"
पीटीआई को दिए गए अपने स्टेटमेंट में उन्होंने भले ही कटरीना का नाम नहीं लिया लेकिन स्पष्ट है कि ये सोजत से मंगवाई गई मेहंदी कटरीना के हाथों में रचाई गई है। इस शाही शादी के लिए खास तौर पर जैविक मेहंदी को संसाधित करने में फर्म को लगभग 20 दिन लगे।