{"_id":"690acfb48ba6c47c4f0b5a8d","slug":"virat-kohli-birthday-wishes-stylish-look-of-cricketer-virat-kohli-2025-11-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli Birthday: स्टाइल के मामले में भी 'King' ही हैं विराट कोहली, तस्वीरों पर डालें एक नजर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Virat Kohli Birthday: स्टाइल के मामले में भी 'King' ही हैं विराट कोहली, तस्वीरों पर डालें एक नजर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:09 PM IST
सार
Virat Kohli Birthday: क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले आज विराट कोहली 37 साल के हो गए हैं। वो सिर्फ क्रिकेट के किंग नहीं है, उनके लुक्स भी ऐसे हैं कि उन्हें स्टाइल का बादशाह कहा जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
स्टाइल के मामले में भी 'King' ही हैं विराट कोहली, तस्वीरों पर डालें एक नजर
- फोटो : अमर उजाला
Virat Kohli Birthday: विराट कोहली का नाम आज के समय में किसी पहचान का मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में धमाकेदार रिकॉर्ड बनाकर करोड़ों फैंस का दिल जीता है। अपने खेल से उन्होंने अपने करियर में विराट सफलता हासिल की है। खास बात तो ये है कि फैंस उनके खेल के साथ-साथ उनके स्टाइल और लुक्स के भी दीवाने हैं।
आज जब 5 नवंबर को विराट कोहली ने 37वां जन्मदिन मना रहे हैं तो हम आपको उनके कुछ बेस्ट लुक्स दिखाएंगे। चाहे उनके कैज़ुअल लुक हो, फॉर्मल ड्रेस हो या उनका जिम आउटफिट, हर जगह वो फैशन आइकन साबित होते हैं। तो आज विराट के जन्मदिन के मौके पर हम आपको दिखाएंगे विराट के पांच बेस्ट लुक्स, जिसे देखकर लड़कियां उनकी दीवानी बन जाती हैं और लड़के उनके लुक्स से टिप्स लेते हैं।
Trending Videos
2 of 6
पहला लुक
- फोटो : instagram
पहला लुक
सबसे पहले नजर डालते हैं विराट कोहली के फॉर्मल लुक की तो वो अक्सर इवेंट्स में इसी तरह के कोट-पैंट पहने नजर आते हैं। उनपर ऐसे सूट लगते भी काफी अच्छे हैं। अपने इस ग्रे रंग के सूट लुक को उन्होंने सफेद टीशर्ट और सफेद शूज के साथ पूरा किया है। आप भी अपने ऑफिस लुक के लिए विराट के इस लुक से टिप्स ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
दूसरा लुक
- फोटो : instagram
दूसरा लुक
इस तरह का लुक यंग लड़कों को खूब पसंद आता है। इस लुक में विराट ने लूज फिटिंग की जींस, सफेद ओवर साइज टीशर्ट और पिंक रंग की जैकेट पहनी है। आउटटिंग के लिए ऐसे लुक्स काफी परफेक्ट माने जाते हैं। तो अगर आप को कूल दिखना पसंद है तो विराट के इस लुक से टिप्स लेकर तैयार हों।
4 of 6
तीसरा लुक
- फोटो : instagram
तीसरा लुक
कोई सिंपल से लुक में भी इतना हैंडसम कैसे दिख सकता है, ये जानने के लिए विराट के इस लुक को देखें। लाइट ब्लू रंग की टीर्श और सफेद रंग की पैंट में विराट कोहली काफी हैंडसम दिख रहे हैं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने सिर पर कैप लगाई है और आंखों पर चश्मा।
विज्ञापन
5 of 6
चौथा लुक
- फोटो : instagram
चौथा लुक
कुछ समय पहले जब विराट कोहली किसी इवेंट के लिए दुबई गए थे, जहां उन्होंने अपना कूल अंदाज दिखाया था। क्रीम रंग की पैंट के साथ एक फिटेड टीशर्ट कैरी की थी, जिसमें वो काफी हैंडसम दिख रहे थे। विराट के आंखों पर काला चश्मा हमेशा ही कमाल का लगता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।