फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makeup Tips For Men: डैपर लुक चाहिए तो इन मेकअप टिप्स को करें फॉलो

Thu, 15 Sep 2022 02:10 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 15 Sep 2022 02:10 PM IST
विज्ञापन
want to look dapper must try these makeup tips
विवियन डीसेना - फोटो : social media

लड़कियों के लिए मेकअप करना आम बात है। लेकिन आज भी बहुत सारे मर्द ऐसे हैं जो मेकअप नहीं करते या उसे केवल लड़कियों की चीज समझते हैं। मेकअप अब केवल लड़कियों के लिए नहीं होता है बल्कि लड़के भी मेकअप की मदद से अपने चेहरे को परफेक्ट लुक देते हैं। अगर आप अपने चहेते एक्टर के जैसे डैपर और हैंडसम दिखना चाहते हैं। तो मेकअप को भी अपने किट में जगह दें। हालांकि मेकअप करना एक कला है। अगर आप सही तरीके से ब्लेंडिंग या फिर प्रो़डक्ट का सही इस्तेमाल नहीं करेंगे। तो पूरा लुक खराब हो सकता है। इसलिए मेकअप के पहले इन छोटी-छोटी टिप्स को जरूर पढ़ लें।

want to look dapper must try these makeup tips
विकी कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

लेकिन अगर आप पहली बार मेकअप प्रोडक्ट इस्तेमाल कर रहे हैं। तो इन बातों को जरूर याद रखें। चेहरे पर प्राइमर जरूर लगाएं। हालांकि प्राइमर लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि ये बिल्कुल भी शिमरी ना हो। इसलिए मार्केट से खरीदते समय मैट फिनिश वाला प्राइमर ही खरीदें। 

want to look dapper must try these makeup tips
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्राइमर लगाने के बाद चेहरे के दाग-धब्बे, आंखों के नीचे काले घेरों को छिपाने के लिए कंसीलर लगाएं। कंसीलर अपनी स्किन टोन से मैच करते खऱीदें और इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें। अगर आप ब्लेंड करने के लिए किसी ब्रश या स्पंज का सहारा नहीं लेना चाहते। तो केवल उंगलियों की मदद से फैलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
want to look dapper must try these makeup tips
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आप कंसीलर या फाउंडेशन जैसे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहते। तो चेहरे पर केवल बीबी क्रीम को लगाएं। इससे भी चेहरे की त्वचा एक समान दिखती है। इसके साथ ही क्रीम या फाउंडेशन को गले पर जरूर लगाएं। जिससे कि गर्दन और चेहरे की त्वचा एक समान नजर आए। 

विज्ञापन
want to look dapper must try these makeup tips
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
चेहरे को शार्प दिखाने के लिए थोड़ी कॉन्ट्यूरिंग करें। गाल और जॉ लाइन पर कॉन्यूरिंग करें। साथ ही हाईलाइटर को नाक की टिप पर लगाएं। इन छोटे मेकअप आइडिया की मदद से डैपर लुक मिलेगा और आप मीटिंग से लेकर डेट नाइट में बेहद आकर्षक नजर आएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed