सर्दियों के मौसम में लड़कियों को लगता है कि वो स्टाइलिश नहीं दिखेंगी। वहीं दूसरी तरफ लड़के सर्दियों में ज्यादा हैंडसम दिख सकते हैं। लेयरिंग की वजह से उनका लुक और भी आकर्षक दिखेगा। साथ वो ठंड से भी बचे रहेगें। लेकिन हैंडसम दिखने के लिए जरूरी है कि सही कपड़ों का चुनाव किया जाए। इसलिए अपनी विंटर वॉर्डरोब में कुछ खास किस्म के जैकेट को जरूर रखें। जिससे कि मौका कोई सा भी हो बस फटाफट रेडी हो जाएं।
Men's Fashion: हैंडसम नजर आना है तो वॉर्डरोब में रखें सर्दियों के ये कपड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पफर जैकेट केवल सर्दी रोकने के काम आता था। ये बात अब पुरानी हो गई है। इन दिनों मार्केट में आपको एक से बढृकर एक डिजाइन के पफर जैकेट मिल जाएंगे। जो ना केवल पहनने पर आकर्षक दिखते हैं बल्कि सर्दी भी रोकते हैं। तो अगर आप अभी तक पफर जैकेट को स्टाइलिश लुक में नहीं गिनते थे, तो अपना विचार बदलकर पफर जैकेट की शॉपिंग कर लें।
टर्टलनेक स्वेटर वैसे तो लड़कियां काफी पसंद करती हैं। लेकिन इस डिजाइन के स्वेटर मर्दों पर भी काफी आकर्षक लगते हैं। डैपर विंटर लुक के लिए टर्टल नेक डिजाइन के स्वेटर को अपनी वॉर्डरोब में जरूर शामिल करें।
हैंडसम दिखना है तो मफलर को अपनी विंटर वॉर्डरोब में शामिल करें। इसे अलग-अलग तरीके से स्टाइल करके ना केवल आप डैपर लुक में नजर आएंगे बल्कि ठंड से भी बचे रहेंगे।
खुद को ठंड से बचाकर रखने के लिए थर्मल इनरवियर को जरूर वॉर्डरोब में रखें। जिससे कि आप हर लुक में कंफर्टेबल और हैंडसम दिखें।