फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beautiful Back: बैकलेस ड्रेस पहनने वाली हैं तो इस तरह से करें बैक स्किन को साफ

Tue, 15 Nov 2022 01:49 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 15 Nov 2022 01:49 PM IST
विज्ञापन
Winter Skin Care Tips For Flawless Back Skin To Wearing Backless Dress In Winter
janhvi kapoor - फोटो : instagram

वेडिंग सीजन शुरू हो चुका है। जरूर आपने भी अपने लिए बैकलेस चोली, ड्रेस या गाउन चुना होगा। जिसे पहनकर आप खुद को स्टाइलिश दिखाना चाह रही होंगी। लेकिन बैकलेस ड्रेस पहनने से पहले अपनी बैक स्किन को अच्छी तरह से साफ करना जरूरी है क्योंकि पैची, ड्राई और पिंपल वाली पीठ आपके पूरे लुक को बिगाड़ सकती है। साथ ही इससे आपको शर्मिंदगी भी लगेगी। इसलिए अपनी बैकलेस ड्रेस को पहनने के लिए पहले से ही तैयारी शुरू कर दीजिए। 

पीठ को साफ करने के लिए पार्लर का रुख करने की जरूरत नही है। घर में ही कुछ आसान से स्टेप की मदद से आप ग्लोइंग बैक पा सकती हैं। तो चलिए जानें कौन से हैक्स काम आ सकते हैं। 

Winter Skin Care Tips For Flawless Back Skin To Wearing Backless Dress In Winter
steam bath
स्टीम है जरूरी

जिस तरह से चेहरे को आप स्टीम देकर बंद पोर्स को खोलती हैं। उसी तरह से पीठ पर भी ढेर सारी डेड स्किन होती है। जो पोर्स को ब्लॉक कर देती है। इसे खोलने के लिए स्टीम लेना जरूरी है। हॉट शॉवर लेने से बंद पोर्स खुल जाएंगे और डेड स्किन आसानी से निकल पाएगी। 

Winter Skin Care Tips For Flawless Back Skin To Wearing Backless Dress In Winter
back scrub - फोटो : istock
पीठ पर करें स्क्रब

आमतौर पर पीठ को साफ करने के मामले में सब लापरवाही करते हैं। लेकिन जब आप बैकलेस ड्रेस पहनने वाली हों तो सबसे पहले इसे साफ करें। बैक की डेड स्किन को हटाने के लिए स्टीम लेने के बाद स्क्रब करें। स्क्रब करने के लिए पीठ के मुश्किल हिस्सों तक आप लूफा या बैक ब्रश की मदद से स्क्रब करें। स्टीम के बाद स्क्रब करने से डेड स्किन आसानी से निकल जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Skin Care Tips For Flawless Back Skin To Wearing Backless Dress In Winter
back scrub - फोटो : istock
टैनिंग करें कम 

पी पर अगर आपके टैनिंग हो गई है तो आप टैनिंग को कम करने के लिए पैक लगाएं। या फिर केवल नींबू के रस को हल्दी में मिलाकर पीठ पर बैक ब्रश या लूफा की मदद से लगाएं। दही को भी पीठ पर लगाने से टैनिंग कम होगी। 

विज्ञापन
Winter Skin Care Tips For Flawless Back Skin To Wearing Backless Dress In Winter
भूमि पेडनेकर - फोटो : insta
घर में बनाएं बॉडी पॉलिश

पीठ की डेड स्किन को निकालने के बाद उसे पॉलिश करें। इसके लिए आपको पॉर्लर के चक्कर काटने की जरूर नही है। बस घर में किसी कटोरी में बेकिंग सोडा एक चम्मच लें। इसमे नमक मिला लें। पानी की मदद से पेस्ट तैयार करें और अपनी पीठ पर लगाएं। कुछ हिस्सों पर आप बैक ब्रश की मदद से पैक लगाएं। करीब 20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी की मदद से पीठ साफ कर लें। ये पेस्ट आपकी बैक को ग्लोइंग बनाएगा और आपको मिलेगी सेक्सी बैक।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed