शादी का दिन हर किसी के लिए खास होता है। तभी तो इस दिन के लिए हर कोई जमकर शॉपिंग करता है। अगर आप भी जल्दी ही दुल्हन बनने वाली हैं और शादी का लहंगा खरीदने जा रही हैं। तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। बाजार में इन दिनों लहंगे की बहुत सारी वैराइटी मिल जाती है। जिसकी वजह से आप दुविधा में पड़ सकती हैं। लेकिन केवल डिजाइन को देखकर ही लहंगा खरीदना ठीक नही होगा। कुछ बातों का ध्यान रखने से शादी के दिन आपका लुक बिल्कुल परफेक्ट दिखेगा। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो जरूरी बातें, जिन्हें लहंगा खऱीदते समय ध्यान में रखना चाहिए।
Fashion Tips: खुद की शादी के लिए खरीद रहीं लहंगा तो रखें इन बातों का ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहंगा खरीदने जा रही हैं तो ध्यान रखें कि लहंगे का फैब्रिक सॉफ्ट और आसानी से कैरी करने लायक हो। क्योंकि शादी के दिन आपको लंबे समय तक लहंगा पहनकर बैठना होता है। इसलिए डिजाइन के साथ ही कपड़े का ध्यान रखें। जिससे कि वो आपको चुभे नहीं और आप आराम से पहनकर लहंगा बैठ सकें।
मार्केट में आपको बहुत सारी वैराइटी के लहंगे मिल जाएंगे। लेकिन आपको लेटेस्ट फैशन के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए आप इंटरनेट की मदद ले सकती हैं। लेटेस्ट फैशन के लहंगे की मदद से आप अप-टू-डेट लुक पा सकती हैं। लेटेस्ट डिजाइन के लिए आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के शादी वाले लुक से लेकर पार्टीज में पहने लहंगे पर भी नजर जरूर डालें। इससे आपको काफी ज्यादा फैशन ट्रेंड्स की जानकारी हो जाएगी।
ब्राइडल लहंगे के लिए जरूरी है कि सही कलर का चुनाव करना जरूरी है। अपनी स्किन टोन के हिसाब से कलर चुनें। इसलिए अच्छा होगा कि किसी ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से अपने लिए किसी कलर को चुनकर ही लहंगा खरीदने जाएं। इससे आपको शॉपिंग करना आसाना हो जाएगा। इन दिनों पेस्टल कलर ट्रेंड में है लेकिन अगर आप अपने ट्रेडिशन के हिसाब से लहंगा खरीदने जा रही हैं तो सही कलर को चुनें।
लहंगे के फैब्रिक और डिजाइन और कलर के साथ ही जरूरी है कि आप अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से लहंगे की बनावट को चुनें। अगर आप पियर शेप बॉडी की हैं तो मरमेड शेप लहंगे को ना चुनें। बल्कि स्ट्रेट लुक लहंगा आप पर सूट करेगा। वहीं अगर आप कुछ ज्यादा ही स्लिम है तो आप हैवी घेर वाले लहंगे को चुन सकती हैं। ये आपकी कमर पर खूबसूरत लगेंगे।