नवरात्रि के नौ दिनों में देवी मां की पूजा की धूम रहती है। खासतौर पर शारदीय नवरात्रों में पंडाल सजते हैं और लोग मां दुर्गा के दर्शन के लिए आते हैं। वहीं घरों में भी लोग पूजा पाठ और कलश स्थापना करते हैं। देवी मां की पूजा के लिए पूजा के नियमों के साथ ही रंगों का भी खास महत्व रहता है। अगर आप चाहते हैं कि देवी मां की कृपा इन खास दिनों में बनी रहे तो नवरात्रि की नौ देवियों को पसंद खास रंग के कपड़े पहनने चाहिए। नवरात्रि के नौ दिनों में मां भगवती के नौ स्वरूपों की पूजा होती हैं। इन नौ देवियों को अलग-अलग रंग प्रिय होता है। जिसे धारण कर आप मां की खास कृपा पा सकते हैं। नौ दिनों में पहने इन खास रंग कपड़े आपको आकर्षक भी दिखाने में मदद करेंगे। तो चलिए जानें कौन से रंग इन नौ दिनों में धारण करने चाहिए।
Navratri Nine Colors: नवरात्रि के नौ दिनों में पहनें इस रंग के कपड़े, देवी मां होंगी प्रसन्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। जिसमे पहला रूप शैलपुत्री का है। हिमालय की पुत्री होने की वजह से उनका नाम शैलपुत्री पड़ा। मां शैलपुत्री की पूजा करने के लिए पीले रंग का वस्त्र पहनना शुभ होता है। पीले वस्त्र से देवी मां प्रसन्न होती है। इसलिए नवरात्रि के पहले दिन आप पीले रंग के कपड़ों को पहनकर पूरे दिन को शुभ बना सकते हैं।
नवरात्रि का दूसरा दिन ब्रह्मचारिणी माता का है। देवी मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप को हरा रंग बेहद प्रिय है। अगर आप पूरे दिन को अच्छा बनाना चाहते हैं। तो नवरात्रि के दूसरे दिन हरे रंग के कपड़े पहनें। वहीं पूजा के दौरान भी हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
नवरात्रि के तीसरे दिन मां के स्वरूप देवी चंद्रघंटा की आराधना की जाती हैं। देवी के इस रूप को ग्रे कलर बेहद प्रिय है। अगर आप पूरे दिन ग्रे कलर को पहनना चाहती हैं। तो इसे मिक्स एंड मैच भी किया जा सकता है। हालांकि ग्रे कलर के कपड़े भी बेहद खूबसूरत लगते हैं।
नवरात्रि के नौ दिनों में चौथे दिन देवी कूष्मांडा की पूजा की जाती है। मां कूष्मांडा को प्रसन्न करना है तो इस दिन नारंगी रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। महिला हो या पुरुष देवी के दिन के रंगों के हिसाब से कपड़े पहनने से मां की विशष कृपा मिलती है। इस दिन आप नारंगी रंग के कपड़ों को चुन सकती हैं।