फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Fashion : दुल्हन की सहेलियों के लिए बेस्ट होते हैं ऐसे बनारसी लहंगे, आप भी डालें एक नजर

Fri, 31 Mar 2023 03:34 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 31 Mar 2023 03:34 PM IST
सार

अगर आप अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में या शादी के कार्यक्रम में सिल्क का लहंगा पहनेंगी तो आपका लुक सबसे अलग और खुबसूरत लगेगा।

विज्ञापन
Wedding Fashion best silk lehenga design stylish see photo here
Lehenga Collection - फोटो : instagram

Wedding Fashion : शादियों का सीजन आते ही बाजारों में शॉपिंग के लिए भीड़ लग जाती है। जो दुल्हा-दुल्हन होते हैं, वो तो बेस्ट दिखने के लिए महीनों पहले से तैयारी करते ही हैं, पर उनके दोस्त और सहेलियां भी शादी के लिए बेस्ट आउटफिट की तलाश में रहते हैं। अगर आपकी भी बेस्ट फ्रेंड की शादी है और आप एथनिक वियर में लहंगा पहनने का सोच रहीं हैं, तो ये खबर आपके ही लिए है। लहंगा पहनने की प्लानिंग कर रही लड़कियों के लिए सिल्क का लहंगा एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।



अगर बात करें बनारसी सिल्क की तो ये देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी लोकप्रिय है। अगर आप अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में या शादी के कार्यक्रम में सिल्क का लहंगा पहनेंगी तो आपका लुक सबसे अलग और खुबसूरत लगेगा। सिल्क के लहंगे के साथ-साथ इंडो वेस्टर्न आउटफिट भी बेहद कमाल के होते हैं। आज के लेख में हम आपको सिल्क के कुछ ऐसे लहंगों के बारे में बताएंगे, जिन्हें कैरी करके आप बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं। 

Wedding Fashion best silk lehenga design stylish see photo here
Sara Ali - फोटो : instagram

ब्राइडमेड के लिए बेस्ट रहेगा ऐसा रेड बनारसी लहंगा

सारा अली खान के इस लुक से टिप्स लेकर आप अपनी दोस्त की शादी में रेड कलर का बनारसी लहंगा कैरी कर सकती हैं। वैसे तो सारा का ये लहंगा पुनीत बलाना ने डिजाइन किया है, पर आप इससे टिप्स लेकर खुद अपना स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं। किसी पुरानी सिल्क की साड़ी से भी आप ऐसा लहंगा तैयार करा सकती हैं। 

Wedding Fashion best silk lehenga design stylish see photo here
Brown Lehenga - फोटो : instagram

कीर्ति सुरेश का ब्राउन लहंगा भी रहेगा बेस्ट

अगर आप लाल या हरे रंग का लहंगा पहनना नहीं चाह रहीं हैं तो कीर्ति सुरेश जैसा ब्राउन कलर का लहंगा भी एक बेहतर ऑप्शन बन सकता है। एक फिल्म के प्रमोशन के लिए उन्होंने इसे पहना था। ऐसा लहंगा पहनकर आपका लुक काफी अलग लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding Fashion best silk lehenga design stylish see photo here
Green Lehenga - फोटो : instagram

ट्रेंड में है ब्रोकेड सिल्क

अगर आपको कुछ अलग तरीके का लहंगा कैरी करना है तो ब्रोकेड सिल्क एक बेहतर ऑप्शन है। इस फैब्रिक के आउटफिट्स को बेहद पसंद किया जाता है। तनीषा संतोषी की तरह आप भी ग्रीन रंग का ऐसा लहंगा तैयार करा सकती हैं। ये फैब्रिक आसानी से बाजार में मिल जाएगा।

विज्ञापन
Wedding Fashion best silk lehenga design stylish see photo here
Lehenga Collection - फोटो : instagram

लहंगे के साथ मेकअप और एक्सेसरीज का रखें ध्यान

सिल्क का लहंगा पहनना तो काफी आसान है, पर इसे कैरी करते समय मेकअप और एक्सेसरीज का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सिल्क के लहंगे के साथ आपको ज्यादा ज्वेलरी कैरी करने की जरूरत नहीं होगी। वहीं अपने लहंगे के रंग के हिसाब से ही आप मेकअप का शेड चुनें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed