फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Fashion: लड़कियों के लिए सबसे सही हैं शनाया कपूर के ये लहंगे, आप भी डालें एक नजर

Thu, 02 May 2024 05:35 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 02 May 2024 05:35 PM IST
सार

अगर आपके घर में शादी है तो आप शनाया कपूर के जैसा लहंगा पहनकर अपना खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज दिखा सकती हैं। 

विज्ञापन
wedding Fashion latest lehenga collection for wedding season inspired by shanaya kapoor
लड़कियों के लिए परफेक्ट हैं शनाया कपूर के ये लहंगे - फोटो : instagram

शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में जिसके घर में भी शादी है, वो उत्साह के साथ शादी की तैयारियों में जुटा है। एक समय था, जब लोग सिर्फ इस बात पर ध्यान देते थे कि दूल्हा-दुल्हन का लुक सबसे खूबसूरत लगे लेकिन अब दौर बदल गया है। आज के समय में हर कोई शादी में खूबसूरत दिखना चाहता है। फिर चाहे ये शादी उनके घर में हो, या हो उनके किसी खास दोस्त की।

खासतौर पर लड़कियों की बात करें तो वो शादी के लिए कई-कई महीने पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं। वो चाहती हैं कि उनका लहंगा, मेकअप, ज्वेलरी सबसे अलग और खूबसूरत दिखे। 

ऐसे में हम आपको आज शनाया कपूर के कुछ खूबसूरत और ग्लैमरस लुक वाले लहंगे दिखाने जा रहे हैं। शनाया कपूर के लहंगे के डिजाइन ऐसे होते हैं कि आप भी उसे पहनकर शादी में अपना जलवा दिखा सकती हैं तो चलिए देर ना करते हुए उनके खूबसूरत लहंगों पर नजर डालते हैं।

wedding Fashion latest lehenga collection for wedding season inspired by shanaya kapoor
लड़कियों के लिए परफेक्ट हैं शनाया कपूर के ये लहंगे - फोटो : instagram

हरा लहंगा 

अगर आपको डार्क रंग पसंद हैं, तो शनाया का ये हैवी वर्क वाला हरे रंग का लहंगा आपके लिए बेहद खूबसूरत विकल्प है। इस लहंगे के साथ आप भी शनाया की तरह ही ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आप स्लीक स्टाइल में बन बनाएं। 

wedding Fashion latest lehenga collection for wedding season inspired by shanaya kapoor
लड़कियों के लिए परफेक्ट हैं शनाया कपूर के ये लहंगे - फोटो : instagram

गुलाबी अंदाज

इस तरह का गुलाबी रंग का सिल्क का लहंगा आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगा। बालों में जूड़ा और गले में नेकपीस से आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
wedding Fashion latest lehenga collection for wedding season inspired by shanaya kapoor
लड़कियों के लिए परफेक्ट हैं शनाया कपूर के ये लहंगे - फोटो : instagram

सुनहरा अंदाज

इस तरह का गोल्डन लहंगा और उसके साथ ट्यूब स्टाइल का ब्लाउज आपको शादी में ग्लैमरस लुक देगा। ध्यान रखें कि इसके दुपट्टे को गले में चिपका कर ही डालें, ताकि आपका स्टाइलिश ब्लाउज दिख सके। 

विज्ञापन
wedding Fashion latest lehenga collection for wedding season inspired by shanaya kapoor
लड़कियों के लिए परफेक्ट हैं शनाया कपूर के ये लहंगे - फोटो : instagram

मल्टीकलर लहंगा

अगर आपको रंग बिरंगी चीजें काफी पसंद हैं, तो इस तरह का मल्टीकलर लहंगा आपको जरूर पसंद आएगा। इस लहंगे के साथ बैकलेस और स्लीवलेस ब्लाउज बनवाकर आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed