सब्सक्राइब करें

Wedding Look: इस हफ्ते शादी के बंधन में बंंधी ये तीन अभिनेत्रियां, जानें किसका ब्राइडल लुक लोगों को आया पसंद

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 23 Feb 2024 12:42 PM IST
सार

इस हफ्ते रकुल प्रीत सिंह, दिव्या अग्रवाल और सोनारिका भदौरिया शादी के बंधन में बंध गई हैं। तीनों के ब्राइडल लुक की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन
Wedding Look of Rakul preet singh divya agarwal sonarika bhadoria
इस हफ्ते शादी के बंधन में बंंधी ये तीन अभिनेत्रियां - फोटो : instagram

शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में बॉलीवुड और टीवी की अभिनेत्रियां भी शादी के बंधन में बंध रही हैं। अगर बात करें इसी हफ्ते की तो इसी हफ्ते बिग बॉस फेम दिव्या अग्रवाल, टीवी की पार्वती सोनारिका भदौरिया और बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपने-अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध गईं।



सोनारिका ने अपने बॉयफ्रेंड विकास के साथ राजस्थान के रंणथंभौर में सात फेरे लिए। इसके बाद दिव्या अग्रवाल ने 20 फरवरी को अपूर्व पडगांवकर के मराठी रीति रिवाज से शादी की। अब 21 फरवरी के दिन रकुल प्रीत ने गोवा में जैकी भगनानी को अपना जीवनसाथी बनाया।

ये तीनों ही दुल्हनियां अलग-अलग ब्राइडल लुक में बेहद ही खूबसूरत दिख रहीं थीं। तीनों के लुक पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इन तीनों के लहंगे के रंग से लेकर उसका पैटर्न तक एकदम अलग था। ऐसे में हम इस लेख में आपको तीनों के लुक के बारे में बताएंगे। 

Trending Videos
Wedding Look of Rakul preet singh divya agarwal sonarika bhadoria
सोनारिका भदौरिया - फोटो : instagram

सोनारिका भदौरिया 

देवों के देव महादेव टीवी सीरियल में माता पार्वती का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने 18 फरवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास पराशर के साथ राजस्थान के रणथंभौर में सात फेरे लिए। इस दौरान उन्होंने सुहाग के लाल रंग को अपने वेडिंग आउटफिट के लिए चुना। चटक लाल फिशकट लहंगे में वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding Look of Rakul preet singh divya agarwal sonarika bhadoria
सोनारिका भदौरिया - फोटो : instagram

कैसा था लुक

केन-केन वाले हैवी लहंगे को छोड़ कर सोनारिका ने अपनी शादी के लिए लाल रंग के फिशकट लहंगे को चुना था। उनके इस लहंगे पर गोल्डन हैवी वर्क था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गले में हैवी सा स्टोन वाला नेकपीस, माथे पर मांग टीका, छोटी की नथ और पारंपरिक लाल चूड़ा पहना था। इसके साथ ही मेसी बन और खूबसूरत सा लाल दुपट्टा उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। लोग उनके इस लुक की तुलना माता पार्वती से कर रहे हैं। 

 

Wedding Look of Rakul preet singh divya agarwal sonarika bhadoria
दिव्या अग्रवाल - फोटो : instagram
दिव्या अग्रवाल 

20 फरवरी को टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने अपने बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर संग मराठी रीति-रिवाज से शादी की। उन्होंने बेहद सादगी से ये शादी का कार्यक्रम आयोजित किया था। अपनी शादी के खास दिन के लिए उन्होंने पेस्टल और लाल दोनों ही रंगों को छोड़ पर्पल को प्राथमिकता दी। वैसे तो लोगों उनका लहंगा बेहद खूबसूरत था, लेकिन तस्वीरों के कमेंट सेक्शन देखकर ये पता लगा कि लोगों को उनका वेडिंग लुक ज्यादा खास नहीं लगा। 

 
विज्ञापन
Wedding Look of Rakul preet singh divya agarwal sonarika bhadoria
दिव्या अग्रवाल - फोटो : instagram

कैसा था लुक

एक्ट्रेस ने अपने वेडिंग लुक को पूरा करने के लिए पर्पल रंग का डबल शेड वाला लहंगा चुना था। उनके इस लहंगे पर गुलाबी रंग का वर्क था, जो उसे खूबसूरत बना रहा था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने डायमंड ज्वेलरी, हाथों में पारंपरिक लाल चूड़ा और कलीरे पहने थे। इसके साथ ही उन्होंने अपने मेकअप को भी काफी लाइट ही रखा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed