फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होने वाली दुल्हन के लिए बनारसी साड़ी की करनी है शॉपिंग तो इन बातों का रखें ध्यान

Thu, 08 Oct 2020 03:31 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 08 Oct 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
wedding shopping for bride buy banarasi saree with these important tips
बनारसी साड़ी - फोटो : अमर उजाला

दुल्हन की शादी की शॉपिंग में कपड़ों और ज्वैलरी से लेकर फुटवियर तक का अहम रोल होता है। क्योंकि शादी के दिन के साथ ही उसे नए घर में पहनने के लिए खूबसूरत कपड़ों के कलेक्शन भी तैयार करने होते हैं। क्योंकि नई बहु को हर कोई सजा-संवरा ही देखना चाहता है। ऐसे में साड़ियों से लेकर कुर्तों तक की शॉपिंग कर रही हैं तो एक साड़ी वॉर्डरोब में बनारसी सिल्क की जरूर शामिल करें। बनारसी सिल्क की साड़ी का नई दुल्हन पर तरह से जंचती है। पूजा से लेकर छोटे उत्सव तक में इस साड़ी को पहन दुल्हन अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है। हालांकि सिल्क की इस वैरायटी की साड़ी खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। 

wedding shopping for bride buy banarasi saree with these important tips
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला

बनारसी साड़ी का क्रेज केवल आम लड़कियों में ही नहीं बल्कि बीटाउन की एक्ट्रेस में भी देखने के मिलता है। तभी तो अनुष्का शर्मा ने अपने रिसेप्शन में लाल रंग की बनारसी साड़ी को चुना था। अगर आप बनारसी साड़ी की शॉपिंग करने जा रही हैं। तो उसके बारे में थोड़ी रिसर्च कर लें। जिससे कि आपको वैराइटी जानकारी हो जाए और शॉपिंग के समय किसी तरह के धोखे से बच सकें। 

wedding shopping for bride buy banarasi saree with these important tips
Banarasi Saree

बनारसी साड़ी की भी कई सारी वैराइटी होती हैं। जिनमें शट्टिर बनारसी से लेकर कोरा बनारसी, जॉर्जेट बनारसी, जांगला बनारसी, तनचोई बनारसी, कटवर्क बनारसी और बूटीदार बनारसी साड़ियां शामिल हैं। अगर आप इन सारी वैराइटी के बारे में जानेंगी तो ही एक बेहतरीन साड़ी खुद के लिए खरीद पाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
wedding shopping for bride buy banarasi saree with these important tips
banarasi saree - फोटो : amar ujala
परफेक्ट कलर

किसी भी आउटफिट में उसके रंग का बहुत महत्व होता है। बनारसी साड़ी के साथ भी कुछ ऐसा ही है। अगर आप शादी के खास मौके के लिए साड़ी खरीद रही हैं तो लाल या गुलाबी रंग की साड़ी बेस्ट होगी। लेकिन अगर आप केवल नई दुल्हन के लिए बनारसी साड़ी का चुनाव कर रही हैं तो किसी भी कलर की साड़ी खूबसूरत लग सकती है।

विज्ञापन
wedding shopping for bride buy banarasi saree with these important tips
banarasi saree
बॉडी टाइप को रखें ध्यान में

चूंकि बनारसी साड़ी बहुत हैवी फैब्रिक में आती है तो इसे खरीदते समय अपने बॉडी टाइप का ख्याल जरूर रखें। क्योंकि साड़ी बॉडी के फीचर्स के साथ खूबसूरत लगती है। उदाहरण के लिए अगर आपकी हाइट ज्यादा है तो बड़े मोटिफ्स और हैवी बॉर्डर की साड़ी आप बेझिझक खरीद सकती हैं। वहीं अगर आपकी हाइट कम है तो लाइट कलर्स, वर्टिकल प्रिंट और पतले बॉर्डर की साड़ी का ही चुनाव करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed