Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Wedding Tips for Bridal Lehenga Things to Keep In Mind before Buying a Lehenga for Your Marriage News in Hindi
{"_id":"63f45adadc63998a5e021401","slug":"wedding-tips-for-bridal-lehenga-things-to-keep-in-mind-before-buying-a-lehenga-for-your-marriage-news-in-hindi-2023-02-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion : शादी के दिन लगना है खूबसूरत, वेडिंग लहंगा सिलवाते समय रखें इन बातों का ध्यान","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion : शादी के दिन लगना है खूबसूरत, वेडिंग लहंगा सिलवाते समय रखें इन बातों का ध्यान
Bridal Lehenga : शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। इस दिन के लिए लड़कियां काफी पहले से तैयारियां शुरू कर देती हैं। हर लड़की के लिए उसकी शादी को जोड़ा बेहद खास होता है। लड़कियां लहंगा खरीदते वक्त इस बात का काफी ध्यान रखती हैं कि उनका लहंगा सबसे ज्यादा खूबसूरत हो। इसके साथ ही होने वाली दुल्हनें हमेशा ट्रेंड के हिसाब से ही लहंगा खरीदती हैं। पर, क्या आप जानती हैं कि जितना ध्यान लहंगा खरीदते समय रखा जाता है उतना ही उसे सिलवाते समय रखना चाहिए।
दरअसल, अगर लहंगा सिलवाते वक्त आप कुछ बातों का ध्यान नहीं रखेंगी और सतर्क नहीं रहेंगी तो इससे आपका वेडिंग आउटफिट खराब हो सकता है। इसी के चलते आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिनको आप अपना शादी का जोड़ा सिलवाते वक्त जरूर से ध्यान में रखें। जिसके आपका वेडिंग लुक यादगार बने।
2 of 5
बहुत समय पहले ना सिलवाएं लहंगा
- फोटो : social media
बहुत समय पहले ना सिलवाएं लहंगा
कई बार ऐसा होता है कि शादी और सगाई के बीच काफी वक्त होता है। ऐसे में काफी ज्यादा समय पहले लहंगा सिलवा कर ना रखें। इससे आपके सामने फिटिंग से जुड़ी समस्या आ सकती है। शादी के तकरीबन एक से ढेड़ महीने पहले ही अपनी शादी का जोड़ा सिलवाएं।
3 of 5
लहंगे की कमर का रखें ध्यान
लहंगे की कमर का रखें ध्यान
लहंगा सिलवाते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि लहंगे की कमर ना तो ज्यादा ढीली हो और ना ही ज्यादा टाइट। अगर ये टाइट हुई तो ज्यादा समय तक इसे पहनना मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही अगर लहंगा ढीला होगा तो इसे बार-बार एडजस्ट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लहंगे में कैन-कैन लगवाते समय ध्यान रखें ये बात
- फोटो : istock
लहंगे में कैन-कैन लगवाते समय ध्यान रखें ये बात
अगर आप लहंगे पर कैन-कैन लगवा रहे हैं तो इसका ध्यान रखें कि ये ज्यादा हैवी ना हो। इससे आपको बैठने में परेशानी हो सकती है। कैन-कैन की वजह से ही आपके लहंगे और गाउन का लुक और ज्यादा प्यारा लगने लगता है।
विज्ञापन
5 of 5
अपनी हाइट के हिसाब से करें चयन
- फोटो : iStock
अपनी हाइट के हिसाब से करें चयन
लहंगा सिलवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि ना तो इसकी हाइट ज्यादा हो और ना ही कम। लहंगा हमेशा अपनी हाइट से तीन इंच लंबा बनवाएं। वहीं जब भी लहंगे की लंबाई लें तो बेली बटन से साइज दें ताकि लंबाई एक दम परफेक्ट रहे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।