फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Tips: दुल्हन के सामान में जरूर होनी चाहिए पांच तरह की साड़ियां

Sat, 08 Mar 2025 11:26 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 08 Mar 2025 11:26 AM IST
सार

ससुराल जाने के लिए अपना सामान पैक कर रही हैं तो ऐसी पांच साड़ियां बैग में रखें जो देखने में भारी लगे ,पर पहनने में सहज हो। उन साड़ियों में आपका नई दुल्हन वाला ग्लो निखर कर आए, हालांकि आम दिनों में भी उन्हें कैरी करना आसान रहे। 

विज्ञापन
Wedding Tips Must Have Sarees for every New Bride Nayi dulhan ke pas honi chahiye ye 5 Saree
नई दुल्हन के लिए साड़ियां - फोटो : instagram

Wedding Tips: क्या आपकी या आपके परिवार में किसी लड़की की शादी होने जा रही है और खरीदारी का दौर शुरू हो गया है? अगर हां तो ये खबर नई दुल्हनों के काफी काम की है। भावी दुल्हन शादी के बाद अपने ससुराल में रहने के लिए तैयारी कर रही होंगी। भारतीय परिवारों में दुल्हन शादी के मौके पर साड़ी पहनना पसंद करती हैं। शादी के बाद कई रीति रिवाज होते हैं, जिनमें साड़ी उपयुक्त भी होती है और खूबसूरत लुक भी देती है। हालांकि किस तरह की साड़ी नई नवेली दुल्हन के लिए परफेक्ट रहेगी और ससुराल में सबसे अलग नई दुल्हन जैसा लुक देगी, ये जान लेना जरूरी है।



अंजली नाम की एक नौकरीपेशा महिला बताती हैं कि चार साल पहले जब उनकी शादी हुई तो शादी के अगले दिन रीति रिवाजों के लिए उन्हें लाल रंग की साड़ी पहनने को कहा गया। पूजा पाठ और घर के अन्य रीति रिवाजों व मुंह दिखाई आदि बैक टू बैक कई कार्यक्रम के चलते उन्हें साड़ी चेंज करने का मौका नहीं मिला और साड़ी इतनी हैवी थी कि उसे पूरा दिन पहने रहना उनके लिए बेहद असहज हो गया। अक्सर कई नई दुल्हन को ऐसी समस्या का सामना करना पड़ जाता है कि उन्होंने पहली बार साड़ी पहनी होती है और उन्हें भारी भरकम साड़ियां पहनना व संभालना नहीं आता है।  

रूचि बताती हैं कि वह अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित थीं और जब ससुराल गई तो सारी भारी-भारी साड़ियां लेकर गईं। शुरुआत के दो दिन तो घर पर मेहमान और रिश्तेदार रहे, लेकिन दो दिन बाद जब वह घर पर अपने रूम में रेस्ट करतीं या सास के साथ किचन में मदद कराने जातीं तो उनके पास एक भी हल्की और सहज साड़ी नहीं थी, जिसे पहनकर वह घर पर रिलैक्स महसूस करें। साड़ी पहनना इसलिए भी जरूरी था क्योंकि आस-पड़ोस से लोग उनसे मिलने के लिए आते रहते थे, इसलिए उन्हें नई दुल्हन की तरह तैयार रहना था लेकिन साड़ी कुछ कम वजन और सहज चाहिए थी। 

ऐसी समस्या आपको न हो, इसलिए ससुराल जाने के लिए अपना सामान पैक कर रही हैं तो ऐसी पांच साड़ियां बैग में रखें जो देखने में भारी लगे ,पर पहनने में सहज हो। उन साड़ियों में आपका नई दुल्हन वाला ग्लो निखर कर आए, हालांकि आम दिनों में भी उन्हें कैरी करना आसान रहे। 

Wedding Tips Must Have Sarees for every New Bride Nayi dulhan ke pas honi chahiye ye 5 Saree
बनारसी साड़ी - फोटो : instagram

बनारसी साड़ी

पारंपरिक ट्रेंड को अपनाते हुए बनारसी साड़ी को अपने शादी वाले बैग में जरूर पैक कर लें। अधिकतर लोगों को नई दुल्हन पर बनारसी साड़ी पसंद आती है। बनारसी साड़ी हर मौके पर अच्छी लगती है। अगर शादी के बाद ससुराल में रिसेप्शन पार्टी है और आपको साड़ी पहनना है तो बनारसी साड़ी का चयन कर सकती हैं। खूबसूरत गोल्डन प्रिंट वाली लाल रंग की बनारसी साड़ी हर दुल्हन पर जंचती हैं। 

Wedding Tips Must Have Sarees for every New Bride Nayi dulhan ke pas honi chahiye ye 5 Saree
कांजीवरम सिल्क - फोटो : instagram

कांजीवरम सिल्क

नई दुल्हनों के लिए ये काफी सही विकल्प मानी जाती है। अगर शादी के तुरंत बाद आप किसी के घर जा रही हैं तो कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहन सकती हैं। इसके साथ मेचिंग ज्वेलरी पहनकर अपना लुक पूरा करें। इस तरह की साड़ी बहुत अधिक हैवी नहीं होती और आपको काफी क्लासी लुक देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding Tips Must Have Sarees for every New Bride Nayi dulhan ke pas honi chahiye ye 5 Saree
बॉर्डर वाली साड़ी - फोटो : Instagram

बॉर्डर वाली साड़ी

इस तरह की साड़ियां चलन में हैं। ये नई दुल्हन की सुंदरता और सहजता दोनों को बरकरार रखती हैं। इसमें पूरी प्लेन साड़ी पर हैवी सा बॉर्डर काफी प्यारा लुक देता है। इस तरह की साड़ी नई दुल्हन वाला लुक भी बरकरार रखती हैं और उठने-बैठने व चलने में सहज होती हैं। 

विज्ञापन
Wedding Tips Must Have Sarees for every New Bride Nayi dulhan ke pas honi chahiye ye 5 Saree
बांधनी प्रिंट साड़ी - फोटो : instagram

बांधनी प्रिंट साड़ी

दुल्हनों को अपने कलेक्शन में बांधनी प्रिंट साड़ी को जरूर शामिल करना चाहिए। इस तरह की साड़ी पूजा के समय पहन सकती हैं। ये देखने मेंं काफी एलिगेंट लुक देती है। पहनने में हल्की और साॅफ्ट होती हैं। साथ ही अगर आपको बहुत अच्छे से साड़ी पहनना नहीं आता, तो इनकी प्लीट्स आदि बनाना भी आसान होता है। 

साड़ी के फैब्रिक के साथ ही रंगों का भी ध्यान दें। कोशिश करें अलग-अलग कई रंगों की साड़ियां खरीदें। इसमें लाल और पीली साड़ी को जरूर शामिल करें। पूजा-पाठ में इन रंगों की साड़ी को आदर्श माना जाता है। इसके अलावा ब्राइट रंगों का चयन कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed