Holi Dress Up Ideas: इस साल 13 मार्च को होलिका दहन होगा, और उसके बाद 14 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा। होली का त्योहार हर किसी केे लिए बेहद खास होता है, क्योंकि ये दिन भाईचारा और एकता की मिसाल पेश करता है। इस दिन हर कोई एक ही रंग में रंग जाता है। होली का त्योहार लोग अपने-अपने अंदाज में मनाते हैं, ये सबसे खास उन लड़कियों के लिए होता है, जिनकी नई-नई शादी हुई है।
Holi Dress Up Ideas: नई नवेली दुल्हन की है पहली होली तो इस तरह से हों तैयार, ससुरालवाले देखकर उतारेंगे नजर
शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में बहुत सी लड़कियों के लिए आने वाला होली का त्योहार बेहद खास होने वाला है। यदि आप भी होली अपने ससुराल में मनाने जा रही हैं तो अपने लुक का खास ध्यान रखें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुक के साथ कंफर्ट का रखें ध्यान
- होली के लुक को खास बनाने के लिए आप हल्के और ब्राइट रंग के कपड़े पहनें।
- इसके लिए गुलाबी, पीला, हरा या नारंगी रंग का चयन आप कर सकते हैं।
- होली के दिन साड़ी की जगह कॉटन या जॉर्जेट के सलवार-सूट, फ्लोई अनारकली या लॉन्ग स्कर्ट पहन सकती हैं।
- अगर पानी वाले रंगों से होली खेलनी है तो डार्क रंगों का चयन करें।
- ये कपड़े न तो ज्यादा टाइट होने चाहिए और न ही ज्यादा ढीले।
- अपने कंफर्ट के हिसाब से ही इसका चयन करें।
मेकअप होना चाहिए वॉटरप्रूफ
- होली के दिन आप BB क्रीम या वॉटरप्रूफ फाउंडेशन का इस्तेमाल करें, ताकि रंगों के साथ भी ग्लो बना रहे।
- यदि हैवी मेकअप करेंगी तो होली खेलते वक्त आपको परेशानी हो सकती है।
- बेस के अलावा मैट लिपस्टिक और काजल लगाएं जो लंबे समय तक टिका रहे।
बालों को स्टाइलिश बनाएं
- होली के दिन बालों को स्टाइलिश बनाने के साथ उनका खास ध्यान भी रखें। इसके लिए आप बालों में ढीली-ढीली चोटी गूंथ सकती हैं।
- बालों को इस दिन खुला तो बिल्कुल भी न रखें। खुले बालों में रंग जम जाएगा, जो बालों को डैमेज कर सकता है।
- चाहें तो बालों में गजरा या फ्लोरल एक्सेसरीज लगाकर अपना लुक और खास बना सकती हैं।