फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब अनन्या पांडे ने इन अभिनेत्रियों की ड्रेस को किया कॉपी, यूजर्स ने कर दिया था ट्रोल

Mon, 22 Jun 2020 06:28 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 22 Jun 2020 06:28 AM IST
विज्ञापन
when ananya pandey copy deepika padukone mami festival look
ananya panday copy - फोटो : instagram

फैशन के नाम पर अक्सर ही हीरोइनें एक दूसरे से मिलता-जुलता कपड़ा पहन लेती हैं। जिसे लोग कॉपी कहकर सितारों को ट्रोल करने लगते हैं। अनन्या पांडे उन सितारों की लिस्ट में शामिल हैं जिन्हें अक्सर ही सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। पिछले कई दिनों से नेपोटिज्म के बवाल के बीच आज हम लेकर आएं हैं अनन्या पांडे की उन ड्रेसेज को जिन्हें लोगों ने कॉपी कह खूब ट्रोल किया था। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।



 
when ananya pandey copy deepika padukone mami festival look
ananya pandey - फोटो : insatgram

दरअसल, अनन्या पांडे ने फिल्मफेयर अवॉर्ड के रेड कार्पेट पर नियॉन कलर का फ्रिल टुले स्कर्ट पहना था। जिसके साथ ब्लैक कलर का ट्यूब टॉप था। जिसमें कोल्ड शोल्डर स्लीव लगी थी। इस ट्यूब टॉप के किनारों पर चमकीले बॉर्डर से काम किया गया है। वहीं बात करें मेकअप की तो पिंक लिप्स के साथ ही आंखों पर भी लाइट मेकअप किया गया था। वहीं बालों को लाइट कर्ल के साथ ओपन रखा था। जिसमें अनन्या का लुक काफी खूबसूरत लग रहा था। लेकिन अनन्या की ये तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुईं लोगों ने इसकी तुलना दीपिका पादुकोण की ड्रेस से कर दी। 



 
when ananya pandey copy deepika padukone mami festival look
ananya panday copy - फोटो : instagram

दरअसल, दीपिका ने मामी फिल्म फेस्टिवल में पिछले साल पाउडर पिंक और ब्लैक कलर का गाउन पहना था। जिसे डिजाइनर Giambattista Valli ने डिजाइन किया था। जो कि हूबहू अनन्या की फ्रिल टुले स्कर्ट से मैच कर रहा था। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
when ananya pandey copy deepika padukone mami festival look
ananya panday - फोटो : instagram

केवल एक बार नहीं इसके पहले भी अनन्या पांडे पर कॉपी कैट बनने का आरोप लग चुका है। दरअसल, अनन्या ने फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड के लिे गुलाबी रंग की ऑफ शोल्डर मैटेलिक शार्ट ड्रेस पहनी थी। जिसके साथ वो पिंक लिप्स और बालों में मेसी पोनी बनाएं नजर आ रहीं थीं। अऩन्या पांडे की इस ड्रेस की तुलना भी एक अभनेत्री के ड्रेस से होने लगी थी।


 
विज्ञापन
when ananya pandey copy deepika padukone mami festival look
ananya panday copy - फोटो : instagram

अनन्या ने जो ड्रेस पहनी थी उसी से मिलती-जुलती ड्रेस पहने कुछ दिनों पहले ही सारा अली खान ने फिल्म लव आजकल के प्रमोशन के दौरान पहनी थी। ब्लैक और ग्रे रंग की ऑफ शोल्डर ये ड्रेस हूबहू वैसी ही थी जैसी अनन्या की पिंक ड्रेस है और इस ड्रेस का कुछ पोर्शन मैटेलिक लुक लिए है। जिसे देख यूजर ने फिर से ट्रोल करना शुरू कर दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed