कियारा आडवाणी की फैन फॉलोइंग भले ही कितनी ज्यादा हो। लेकिन मौका मिलते ही उन्हें सोशल मीडिया पर लोग ट्रोल भी कर देते हैं। ऐसा अक्सर कई सारी एक्ट्रेस के साथ होता है। जिस पर बहुत सारी अभिनेत्रियां या तो इग्नोर करती हैं या फिर जवाब देती हैं। लेकिन कियारा आडवाणी उन अभिनेत्रियों में से हैं जो ट्रोलिंग को लेकर काफी कूल रिस्पांस देती हैं। जिसकी वजह से फैंस हैरान रह जाता हैं। और ऐसा कियारा ने कई बार किया है।
जब ट्रोलर के साथ मिल कियारा आडवाणी ने उड़ाया खुद के कपड़ों का मजाक, कैप्शन में लिख दी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कियारा ने जब डब्बू रत्नानी के कैलेंडर के लिए टॉपलेस होकर पत्तों के पीछे तस्वीरें खिंचवाई, तो सोशल मीडिया पर बहुत सारे मीम्स बहुत तेजी से वायरल हुए। जिसे देख कियारा भी इस मीम्स का हिस्सा बन गई और उन्होंने खुद ऐसे मीम्स अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किए।
कियारा ने इससे पहले फोटोशूट के बाद की तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वो पीले कलर की बॉ़डीकॉन ड्रेस पहनी थी। इस फ्लोरलेंथ गाउन में ऑफशोल्डर और स्ट्रेटकट नेकलाइन डिजाइन बनी हुई थी। जिसे पहन कियारा काफी खूबसूरत दिख रही थीं। इस ड्रेस की खास बात इसमें लगा फेदर और फ्रिंज डिजाइन था जो इसे यूनिक लुक दे रहा था।
वहीं इस खूबसूरत गाउन के साथ वेट हेयर और फ्रेश मिनिमम मेकअप में कियारा काफी आकर्षक नजर आ रही थीं। हालांकि, जब कियारा ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो लोगों ने इस ड्रेस का मजाक बनाना शुरू कर दिया। साथ ही ड्रेस की तुलना मैगी से करने लगे।
सोशल मीडिया पर ड्रेस की तुलना मेगी से होने के बाद कियारा हर्ट नहीं हुई। बल्कि ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर लिखा हा हा और मैं दो मिनट में तैयार हो गई। कियारा के इस कैप्शन का इस्तेमाल इसलिए किया क्योंकि दो मिनट में रेडी मैगी का टैगलाइन है। कियारा के इस तरह से खुद की ट्रोलिंग का हिस्सा बनना बताता है कि उन्हें इस तरह के कमेंट्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
Haha got ready in 2 minutes 💃🏻😎😂🌼 https://t.co/pTGHvCBueI