फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Fashion: गर्मी के मौसम में दफ्तर में पहनने के लिए बेस्ट हैं इस तरह के फुटवियर

Sun, 21 Apr 2024 12:12 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 21 Apr 2024 12:12 PM IST
सार

गर्मी के मौसम में फुटवियर खरीदते वक्त स्टाइल के साथ-साथ इस बात का खास ध्यान रखना पड़ता है कि इसे पहनकर आप कंफर्टेबल रहें। 

विज्ञापन
which footwear is best for office in summer season for ladies
गर्मी के मौसम में दफ्तर में पहनने के लिए बेस्ट हैं इस तरह के फुटवियर - फोटो : iStock

Summer Fashion: शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा, जो अपने दफ्तर में स्टाइलिश न दिखना चाहता हो। यही वजह है कि लोग मौसम के हिसाब से ऑफिस के लिए अपने कपड़ों से लेकर फुटवियर तक में बदलाव कर लेते हैं। इस गर्मी के मौसम में अगर कपड़ों और जूतों में बदलाव न किया जाए तो काफी परेशानी होने लगती है। कपड़े तो चल भी जाते हैं, लेकिन अगर आप सर्दियों वाले जूते और फुटवियर गर्मी के इस मौसम में पहनेंगे, तो पैरों में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं।

बहुत से लोगों को ये समझ नहीं आता है कि वो गर्मी के मौसम में अपने दफ्तर में कैसे फुटवियर पहनकर जा सकते हैं, जो आरामदायक तो हो ही, साथ में इन्हें पहनकर आपका स्टाइल भी खूबसूरत लगे। इसी परेशानी को देखते हुए इस लेख में हम आपको फुटवियर के कुछ ऐसे विकल्प दिखाने जा रहे हैं, जो गर्मी के मौसम में ऑफिस के लिए सबसे परफेक्ट हैं। 

which footwear is best for office in summer season for ladies
गर्मी के मौसम में दफ्तर में पहनने के लिए बेस्ट हैं इस तरह के फुटवियर - फोटो : iStock

स्नीकर्स

बहुत सी लड़कियों को गर्मी के मौसम में पैरों में टैनिंग होने का डर रहता है। ऐसे में आप चाहें तो स्नीकर्स पहनकर ऑफिस जा सकती हैं। ये काफी आरामदायक तो होते ही हैं, साथ में इसे पहनने से आपके पैर ढके रहते हैं, तो टैनिंग का डर काफी कम होता है। 

which footwear is best for office in summer season for ladies
गर्मी के मौसम में दफ्तर में पहनने के लिए बेस्ट हैं इस तरह के फुटवियर - फोटो : iStock

कोल्हापुरी चप्पल

अगर आपको ऐसे फुटवियर पसंद हैं, जो आरामदायक हों, तो कोल्हापुरी चप्पलें आपके लिए काफी बेहतर विकल्प है। ये जींस और कुर्ती के साथ भी कमाल की लगती हैं। अगर आप इसे सूट के साथ भी पहनेंगी, तो भी आपका लुक बेहद खूबसूरत लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
which footwear is best for office in summer season for ladies
गर्मी के मौसम में दफ्तर में पहनने के लिए बेस्ट हैं इस तरह के फुटवियर - फोटो : iStock
मोजरी

इस तरह के फुटवियर वेस्टर्न के अलावा एथनिक के साथ भी खूबसूरत लगते हैं। ऑफिस में आप ऐसी मोजरी कैरी कर सकती हैं। ये देखने में काफी प्यारी लगती है। 
विज्ञापन
which footwear is best for office in summer season for ladies
गर्मी के मौसम में दफ्तर में पहनने के लिए बेस्ट हैं इस तरह के फुटवियर - फोटो : iStock

फ्लैट्स

बहुत से लोगों के पैरों में काफी पसीना आता है। ऐसे में अगर आप चाहें इस तरह की फ्लैट चप्पल कैरी कर सकती हैं। ये देखने में कमाल के लगती हैं। इस तरह की चप्पलें आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed