{"_id":"688094f0736fefad760a95ff","slug":"who-is-real-sister-of-saiyaara-actor-ahaan-panday-stylish-looks-of-alanna-panday-2025-07-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Who Is Alanna Panday: सैयारा स्टार अहान पांडे की बहन की ये 5 तस्वीरें इंटरनेट पर मचा रही हैं हलचल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Who Is Alanna Panday: सैयारा स्टार अहान पांडे की बहन की ये 5 तस्वीरें इंटरनेट पर मचा रही हैं हलचल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:07 PM IST
सार
Who is Real Sister of Saiyaara Actor Ahaan Panday: सैयारा फिल्म से डेब्यू करने वाले अहान पांडे को तो अब हर कोई जानता है, पर क्या आप उनकी बहन को जानते हैं। अगर नहीं तो इस खबर को अंत तक पढ़ें।
विज्ञापन
1 of 6
Alanna Panday
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Who is Real Sister of Saiyaara Actor Ahaan Panday: हाल ही में थियेटरों में यशराज बैनर की फिल्म रिलीज हुई है, जिसका नाम है सैयारा... इस फिल्म को दर्शकों को खूब प्यार मिल रहा है। खासतौर पर युवा वर्ग के लोगों को ये फिल्म बेहद पसंद आ रही है। इस फिल्म से अहान पांडे ने अपना डेब्यू किया है जो कि अभिनेता चंकी पांडे के छोटे भाई चिकी पांडे के बेटे हैं।
फिल्म की वजह से अब अहान को तो हर कोई जानने लगा है, पर आज हम आपको उनकी बहन के बारे में बताएंगे। दरअसल, अनन्या पांडे के चचेरी बहन और अहान पांडे की सगी बहन अलाना भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन उनकी लाइफस्टाइल किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जो उनकी हर एक तस्वीर पर खूब प्यार बरसाते हैं। ऐसे में हम आपको उनके कुछ बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिससे युवा लड़कियां टिप्स ले सकती हैं।
2 of 6
क्लासी और बोल्ड लुक
- फोटो : instagram
क्लासी और बोल्ड लुक
ये तस्वीर हाल की ही है। एक इवेंट के दौरान गोल्डन रंग की ऑफ शोल्डर कोर्सेट स्टाइल ड्रेस कैरी की थी। उनके इस लुक को हर कोई देखता रह गया था। अपने इस लुक के साथ उन्होंने पैरों में प्वाइंटेड हील्स पहनी थी और हाथ में एक छोटा सा बैग कैरी किया था। खुले स्ट्रेट बाल उनके लुक को और खूबसूरत बना रहे थे।
3 of 6
आउटफिट के टॉप ने खींचा ध्यान
- फोटो : instagram
आउटफिट के टॉप ने खींचा ध्यान
जब उन्होंने अपनी इस तस्वीर को साझा किया था तो लोगों का ध्यान उनकी इस टॉप ने खींचा था। दरअसल, इस स्कर्ट के साथ अलाना ने जो टॉप कैरी की है, वो पर्ल से बनी है। अपने इस क्लासी लुक को एस्थेटिक बनाने के लिए उन्होंने एक्सेसरीज भी व्हाइट रंग की ही पहनी थी, ताकि लुक देखने में और प्यारा लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एथनिक को दिया वेस्टर्न टच
- फोटो : instagram
एथनिक को दिया वेस्टर्न टच
त्योहारों के मौके पर अलाना ने जब एथनिक वियर को वेस्टर्न टच दिया, तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। अलाना इस इंडो वेस्टर्न आउटफिट में बेहद ग्लैमरस लग रहीं थीं। अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बालों को खुला रखा था। सिर पर लगा हैडबैंड उनके लुक को कमाल का बना रहा था।
विज्ञापन
5 of 6
मैटरनिटी शूट में लगीं बेहद खूबसूरत
- फोटो : instagram
मैटरनिटी शूट में लगीं बेहद खूबसूरत
उन्होंने अपने गर्भावस्था के समय में एक से बढ़कर एक खूबसूरत फोटोशूट कराए. उन्हीं फोटोशूट में से एक ये भी था। गर्भावस्था के समय सफेद रंग की इस ड्रेेस में वो बेहद खूबसूरत दिखीं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों में फूल भी लगाए थे, जो देखने में कमाल के लग रहे थे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।