फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Fashion Tips: महिलाओं के पास टोपी के भी कई विकल्प, खरीदने से पहले जान लें इनके बारे में

Sun, 22 Dec 2024 05:37 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 22 Dec 2024 05:37 PM IST
सार

सर्दियों में महिलाओं के लिए ऊनी टोपी न केवल ठंड से बचाव का एक बेहतरीन तरीका है, बल्कि यह स्टाइल का भी एक शानदार हिस्सा बन सकती है। 

विज्ञापन
Winter Fashion Tips how to look stylish in woolen cap
महिलाओं के पास टोपी के भी कई विकल्प - फोटो : Adobe stock

Winter Fashion Tips: दिसंबर का महीना अब खत्म होने वाला है, ऐसे में सर्दी ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सर्दी के मौसम में यदि सेहत का ध्यान सही से न रखा जाए तो तमाम तरह की परेशानियां होने लगती हैं। इन्हीं दिक्कतों से बचने के लिए लोग ऊनी कपड़े पहनते हैं। सर्दी के मौसम के लिए बाजारों में खास रूप से भारी-भारी कपड़े मिलते हैं, जो ठंड से बचाव करते हैं। इन कपड़ों में स्वेटर से लेकर टोपी तक शामिल है।



ठंड से बचने के लिए टोपी पहनना भी काफी जरूरी होता है। पुरुष तो कैप आसानी से पहन लेते हैं, लेकिन महिलाएं टोपी पहनना पसंद नहीं करतीं। ऐसा इसलिए क्योंकि टोपी की वजह से लुक काफी अजीब दिखने लगता है।

यदि आप भी इसी डाउट में है कि टोपी पहनने से लुक खराब हो जाएगा तो ये लेख आपके लिए है। हम यहां आपको महिलाओं के लिए मिलने वाली टोपियों के बारे में बताएंगे, जो न सिर्फ ठंड से आपका बचाव करेंगी, बल्कि इन्हें पहनने से आपका लुक भी अच्छा दिखेगा। 

Winter Fashion Tips how to look stylish in woolen cap
महिलाओं के पास टोपी के भी कई विकल्प - फोटो : Adobe stock

ऊनी कैप

ऊनी कैप आपको सर्दी से बचाने का काम करेगी। इस तरह की टोपी में ऊपर की तरफ फर लगे होते हैं, जिसे ओवर कोट के साथ कैरी किया जा सकता है। ऊनी कैप मुलायम और हल्की सामग्री से बनी होती है, जो लंबे समय तक पहनने में आरामदायक होती है।

Winter Skin Care Routine: सर्दियों में चाहिए दमकती त्वचा तो ये स्किन केयर रूटीन अपनाएं

Winter Fashion Tips how to look stylish in woolen cap
कोसैक हैट - फोटो : instagram

कोसैक हैट

कोसैक हैट लड़कियों के साथ-साथ लड़के भी कैरी कर सकते हैं। ये मुख्य रूप से रूस, पूर्वी यूरोप, और कोकेशस क्षेत्र की संस्कृति से जुड़ी है। इसका नाम "कोसैक" योद्धाओं से लिया गया है, जो इस तरह की टोपी पहनते थे। यह ठंडे मौसम में सिर और कानों को गर्म रखने के लिए डिजाइन की गई है। वेस्टर्न कपड़ों पर कोसैट कैप स्टाइलिश दिखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Fashion Tips how to look stylish in woolen cap
स्कल कैप - फोटो : instagram

स्कल कैप

स्कल कैप एक फिटिंग वाली टोपी होती है जो आमतौर पर ऊनी, सूती या सिंथेटिक सामग्री से बनी होती है। यह टोपी विशेष रूप से सर्दियों में गर्मी प्रदान करने और स्टाइलिश दिखने के लिए पहनी जाती है। यदि आपको लंबे बालों में कैप पहनना पसंद है तो स्कप कैप खरीदें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे।
 

विज्ञापन
Winter Fashion Tips how to look stylish in woolen cap
फ्रेंच कैप - फोटो : instagram

फ्रेंच कैप

क्लासी लुक के लिए आप फ्रेंच कैप खरीद सकती हैं। ये एक गोल आकार की, सपाट और मुलायम टोपी होती है, जो ऊनी, सूती, या फेल्ट जैसी सामग्री से बनाई जाती है। यह कैप 19वीं सदी में फ्रांस में प्रचलित हुई और अब ग्लोबल फैशन का हिस्सा है। इसे पारंपरिक और आधुनिक दोनों लुक्स में इस्तेमाल किया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed