सर्दियों का मौसम आते ही लड़कियों को लगता है कि अब वो स्टाइलिश नहीं दिखेंगी। क्योंकि ठंड से बचने के लिए कई सारे लेयर में कपड़े पहनने पड़ते हैं। लेकिन अगर इन ढेर सारे ऊनी कपड़ों के साथ भी स्टाइलिश दिखना है तो बस थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत है। जैकेट और स्वेटर को सही तरीके से मिक्स एंड मैच कर आप भी स्टाइलिश दिख सकती हैं। वहीं साथ में ठंड से भी बची रहेंगी। तो चलिए जानें कैसे करें बॉटम वियर के साथ ऊनी कपड़ों को मैच।
आज का फैशन: सर्दियों में दिखना है स्टाइलिश तो इस तरह से पहनें ऊनी कपड़े, ठहर जाएंगी सबकी निगाहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी वॉर्डरोब में हल्के रंग का जैकेट जरूर शामिल करें। जो आपको फॉर्मल लुक के साथ ही डिनर डेट पर भी काम आ सकता है। बस इसे एंकल लेंथ जींस और स्टाइलिश हील वाले बूट्स के साथ पेयर करें।
स्टाइल के मामले में आप पीछे नहीं रहना चाहतीं तो एक लेपर्ड प्रिंट का ब्लेजर जरूर आलमारी में रखें। ये पार्टी से लेकर ऑफिस तक हर जगह काम आएगा।
दीपिका पादुकोण का ये लुक बेहद शानदार और स्टाइलिश है। वहीं आप इसे पहनकर ठंड से भी खुद को बचा सकेंगी। बस लाइट कलर के पैंट के साथ एक खूबसूरत सा मैच करता टर्टल नेक स्वेटर पहनें।
ठंड में हमेशा बिना किसी खास मेहनत के स्टाइलिश दिखना है तो बूट्स के दो से तीन पेयर जरूर रखें। अलग-अलग हील्स और स्टाइल के ये बूट्स हर वक्त आपको स्टाइलिश दिखाने में मदद करेंगे।