फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी की बहू 'नायरा' ने दुल्हन बन चुराया है सबका दिल, देखें शिवांगी जोशी के पांच लुक

Fri, 03 Apr 2020 02:14 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 03 Apr 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
ye rishta kya kehlata hai fame shivangi joshi five gorgeous bridal look
- फोटो : instagram
स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से अपने करियर की शुरूआत करने वाली हिना खान यानी अक्षरा ने कामयाबी की सीढ़ीयां चढ़ी। इसके बाद इस शो में अक्षरा की बेटी नायरा का किरदार निभा रहीं शिवांगी जोशी भी लोगों की चहेती बन गईं। फैंस के दिलों पर राज कर रहीं नायरा अपनी क्यूट अदाओं से भी लोगों का दिल चुराती हैं। ये क्यूटनेस उनकी स्टाइल और आउटफिट में भी साफ झलकती है। तभी तो दुल्हन का अवतार हो या फिर किसी रेड कार्पेट गाउन दोनों ही लुक में शिवांगी जोशी फैंस की तारीफें बटोरती हैं। शो में अक्सर ही ब्राइडल बनने वाली नायरा यानी शिवांगी जोशी के पांच खूबसूरत ब्राइडल लुक जो हर किसी का दिल चुराने के लिए काफी हैं।
ye rishta kya kehlata hai fame shivangi joshi five gorgeous bridal look
- फोटो : instagram

टीवी की बहू नायरा अक्सर ही सीरियल के दौरान दुल्हन के अवतार में नजर आ जाती हैं। इस लाल रंग के जोड़े में तैयार नायरा बला की खूबसूरत लग रही हैं। मांगटीका के साथ हैवी ज्वैलरी के साथ डिजाइन हाउस आसियाना काउचर का लहंगा पहन शिवांगी इन तस्वीरों में इतराती दिख रही हैं। जिसमें उनका लुक गजब ढा रहा है।


 
ye rishta kya kehlata hai fame shivangi joshi five gorgeous bridal look
- फोटो : instagram

पीले रंग की इस इंडोवेस्टर्न ड्रेस में शिवांगी जोशी कमाल दिख रही हैं। शिमरी ब्लाउज के साथ प्लेन लहंगा और साथ में नेट का लांग जैकेट पहने नायरा किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। गोल्डन नेकपीस के साथ बालों में लगे एक्सेसरीज के साथ लुक में चार चांद लगा रहे हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
ye rishta kya kehlata hai fame shivangi joshi five gorgeous bridal look
- फोटो : instagram

वहीं शिवांगी जोशी का ये ग्रीन लहंगा किसी भी ब्राइडल के लिए परफेक्ट है। सी ग्रीन रंग का फिश कट लहंगा और साथ में नेट का दुपट्टा बेहद आकर्षक है। साथ में बालों में लगे गजरे ने इस लुक में चार चांद लगा दिया है।


 
विज्ञापन
ye rishta kya kehlata hai fame shivangi joshi five gorgeous bridal look
- फोटो : instagram

बीज रंग के लहंगे पर फ्लोरल कढाई और सी ग्रीन ब्लाउज लहंगे में शिवांगी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मेकअप और हेयर स्टाइल के साथ ये लुक परफेक्ट है। शिवांगी जोशी ने कलाकार अवार्ड शो के दौरान इस खूबसूरत लहंगे को पहन रखा था। जिसे देखकर कोई भी लड़की अपनी सगाई के सपने बुन सकती है। शिमरी ब्लाउज के सात फ्लोरल लहंगा और गोल्डेन किनारी का दुपट्टा सगाई के लिए परफेक्ट है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed