साल 2022 खत्म होने को है। अगर कपड़े और फैशन की बात की जाए तो साल 2022 में हॉट पिंक कलर सीजन में था। रैंप से लेकर इंटरनेशनल स्तर तक गुलाबी रंग में हसीनाएं तैयार दिखीं। साल 2022 खत्म होने में कुछ ही हफ्ते बचे हैं। इस बीच दो एक्ट्रेस का बार्बी पिंक कलर में लुक सामने आया। ऐश्वर्या राय से लेकर प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने बार्बी पिंक कलर को चुना। जिसमे वो काफी ग्लैमरस दिख रही थीं। तो चलिए देखें इन हसीनाओं के हॉट पिंक कलर में स्टाइलिश लुक।
Year Ender 2022: 'हॉट पिंक' रंग बना इन हसीनाओं का पसंदीदा, देखें किसका लुक है सबसे ग्लैमरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्या राय ने कांस फिल्म फेस्टिवल में फर्स्ट अपीयरेसं के लिए बार्बी पिंक कलर को चुना था। ओवरसाइज ब्लेजर और फ्लेयर्ड पैंट के साथ ऐश्वर्या ने पिंक टॉप को चुना था। वहीं मैचिंग की हाई हील्स के साथ खुले बालों को स्टाइल किया गया था। न्यूड लिप कलर, ब्लैक आईलाइनर और पिंक ब्लश चिक्स के साथ मेकअप को कंप्लीट किया गया था।
दीपिका पादुकोण ने बॉस लेडी लुक के लिए बॉर्बी पिंक कलर को चुना। सिल्की शाइनी फैब्रिक से तैयार पैंट सूट में फ्लेयर्ड पैंट और ओवरसाइज ब्लेजर को दीपिका मैचिंग के प्वाइंटे़ड पम्प्स के साथ पहने दिखीं। वहीं स्लीक हाई पोनीटेल दीपिका पादुकोण के लुक में ड्रामा ऐड करने के लिए काफी दिख रहे थे। एक बार फिर डीपी के स्टाइलिश लुक ने फैशन एक्सपर्ट की तारीफ बटोर ली थी।
प्रियंका चोपड़ा पूरी तरह से ग्लोबल फैशन ट्रेंड को फॉलो करते दिखती हैं। इवेंट में शामिल होने के लिए प्रियंका ने ड्रामेटिक ओवर जैकेट के साथ फिगर फिटिंग की ड्रेस को चुना था। बॉर्बी पिंक कलर की इस ड्रेस में प्रियंका का पिंक न्यूड मेकअप उन्हें खास लुक देने के लिए काफी दिख रहा था।
तो अब इन तस्वीरों को देख खुद ही तय करें किस एक्ट्रेस का हॉट पिंक अंदाज सबसे ज्यादा पसंद आया।