Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Year Ender 2023 Actresses Showed Magic in Indo Western Celebs Flaunt in Indo-Western Dress in Year 2023
{"_id":"6572a138db0ad64b0a0a6ff3","slug":"year-ender-2023-actresses-showed-magic-in-indo-western-celebs-flaunt-in-indo-western-dress-in-year-2023-2023-12-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2023: इस साल इंडो-वेस्टर्न में अभिनेत्रियों ने दिखाया अपना जलवा, इनका लुक रहा सुर्खियों में","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Year Ender 2023: इस साल इंडो-वेस्टर्न में अभिनेत्रियों ने दिखाया अपना जलवा, इनका लुक रहा सुर्खियों में
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 10 Dec 2023 05:41 PM IST
सार
अगर बात करें 2023 की तो इस साल कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहनकर जलवा दिखाया है। इनके लुक को देखकर लड़कियों में इंडो वेस्टर्न का क्रेज और भी ज्यादा बढ़ गया है।
विज्ञापन
1 of 6
Year Ender 2023
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Year Ender 2023: एक समय था जब ज्यादातर लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए या तो भारतीय परिधान पहनती थीं, या फिर टिपिकल वेस्टर्न ड्रेस कैरी करती थीं, लेकिन अब समय के साथ-साथ फैशन में भी काफी बदलाव आया है। आज के समय में अलग दिखने के लिए इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहनने का काफी क्रेज है।
कई मौके ऐसे होते हैं, जिनके लिए एथनिक आउटफिट काफी बोरिंग होते हैं, और वेस्टर्न काफी ओवर हो जाते हैं। ऐसे में आप ऐसी जगहों पर इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। इंडो-वेस्टर्न कपड़े पश्चिमी और दक्षिण एशियाई फैशन का मिश्रण हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ पहनने में भी काफी कंफर्टेबल होते हैं।
अगर बात करें 2023 की तो इस साल कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहनकर जलवा दिखाया है। इनके लुक को देखकर लड़कियों में इंडो वेस्टर्न का क्रेज और भी ज्यादा बढ़ गया है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही एक्ट्रेस के आउटफिट दिखाएंगे, जिन्होंने इस साल अपने इंडो वेस्टर्न लुक से लोगों का दिल जीता।
2 of 6
Year Ender 2023
- फोटो : instagram
अदिति राव हैदरी
अपनी खूबसूरती की वजह से लोगों का दिल जीतने वाली अदिति अपने लुक्स की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनके लुक्स काफी रॉयल होते हैं। इसके साथ-साथ उनके इंडो वेस्टर्न लुक भी कमाल के होते हैं। इस साल उनका यह आइवरी स्कर्ट लुक बेहद कमाल का रहा। लोगों को इस लुक में उनका रॉयल अंदाज दिख रहा था। इसके साथ उन्होंने हेयर स्टाइल भी काफी खूबसूरत तरह से कैरी की थी।
3 of 6
Year Ender 2023
- फोटो : instagram
सोनाली बेंद्रे
एक्ट्रेस सोनाली अपने चुलबुले अंदाज की वजह से काफी फेमस है। उनके लुक्स भी लोगों को बेहद पसंद आते हैं। उनका यह ऑल पिंक इंडो वेस्टर्न लुक इस साल लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहा। इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने अपने मेकअप को ग्लॉसी रखा था, इसके साथ ही बालों में पोनीटेल बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Year Ender 2023
- फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी
अपने साड़ी लुक्स की वजह से लोगों की तारीफ बटोरने वाली शिल्पा इंडो वेस्टर्न तरीके से भी साड़ी पहन चुकी हैं। उनका यह इंडो वेस्टर्न साड़ी लुक लोगों को काफी पसंद आया था। इस साड़ी लुक में शिल्पा काफी ग्लैमरस दिख रही थीं। इसके साथ उन्होंने हाई हील्स करी की थी।
विज्ञापन
5 of 6
Year Ender 2023
- फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित
धक-धक गर्ल का हर लुक वैसे तो कमाल का होता है लेकिन अगर उनके इंडो वेस्टर्न लुक की बात करें तो उस पर से नजरें हटाना काफी मुश्किल होता है। इस ऑल येलो लुक के साथ एक्ट्रेस ने एक श्रग भी कैरी किया है जो इस लुक में चार चांद लग रहा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।