Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Year Ender 2023 jewelry Trends Types Of Jewelry That Stand Out in 2023 Know Details in Hindi
{"_id":"65698da700247b00ed0d7214","slug":"year-ender-2023-jewelry-trends-types-of-jewelry-that-stand-out-in-2023-know-details-in-hindi-2023-12-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2023: इस साल हैवी ज्वेलरी की जगह महिलाओं की पसंद बनें ऐसे गहने, आप भी डालें एक नजर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Year Ender 2023: इस साल हैवी ज्वेलरी की जगह महिलाओं की पसंद बनें ऐसे गहने, आप भी डालें एक नजर
Year Ender 2023: दिसंबर का महीना चल रहा है। अब कुछ ही दिनों में साल खत्म हो जाएगा। हर साल की तरह इस साल के साथ भी लोगों की अच्छी और बुरी की यादें जुड़ी हैं। भले ही साल बदल जाता है, लेकिन वो अपनी छाप छोड़ जाता है। जिस तरह से साल बदलता है, ठीक उसी तरह साल बदलने के साथ-साथ फैशन भी बदलता रहता है।
फैशन में भले ही कितना भी बदलाव हो जाए लेकिन गहनों के प्रति महिलाओं का प्यार कभी कम नहीं होता। महिलाएं सभी कार्यक्रमों में खूबसूरत दिखने के लिए गहनों का इस्तेमाल करती हैं। समय के साथ-साथ ज्वेलरी के ट्रेंड में भी काफी बदलाव आया है।
अगर बात करें 2023 की, तो इस साल लड़कियों से लेकर महिलाओं तक ने हैवी ज्वेलरी को छोड़ सिंपल गहनों को अपने लिए पसंद किया। हम आपको इसी बारे में आज बताने जा रहे हैं, कि कैसे गहने इस साल महिलाओं की पसंद बने रहे।
2 of 7
Year Ender 2023
- फोटो : iStock
पर्ल ज्वेलरी
पहले के समय में लोग समाज को दिखाने के लिए हैवी ज्वेलरी पहनना पसंद करते थे, लेकिन अब वो अपने लुक के हिसाब से ही ज्वेलरी कैरी करते हैं। ऐसे में इस साल महिलाओं ने एथनिक से लेकर वेस्टर्न तक के साथ पर्ल ज्वेलरी को ही चुना।
3 of 7
Year Ender 2023
- फोटो : instagram/tanghavri
लेयर ज्वेलरी
बहुत सी महिलाओं को हैवी ज्लेवरी पसंद है, लेकिन उसका अब ज्यादा ट्रेंड नहीं हैं। ऐसे में ये लेयर ज्वेलरी ऐसी ही महिलाओं के लिए इस साल वरदान साबित हुई। इस साल महिलाओं ने इस तरह की लेयर ज्वेलरी को काफी पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Year Ender 2023
- फोटो : Pixabay
डायमंड ज्वेलरी
हैवी ज्वेलरी को छोड़ अब लोगों का झुकाव डायमंड की तरफ जा रहा है। लोगों ने इस साल लगाई तक में सोने की हैवी रिंग बनवाने की बजाए इसी तरह की डायमंड अगूंठियों को चुना है।
विज्ञापन
5 of 7
Year Ender 2023
- फोटो : iStock
ईविल आई
इस साल लोगों को ऐसी ज्वेलरी काफी सुहाई, जिसमें ईविल आई यानी कि नजर से बचाने वाला ये स्टोन लगा हो। ये स्टोन आप मंगलसूत्र से लेकर किसी भी ज्वेलरी में लगवा सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।