{"_id":"657bd7897262c4dd5500f6b6","slug":"year-ender-2023-trendy-jeans-of-2023-mom-jeans-to-boyfriend-jeans-in-india-2023-12-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2023: मॉम से लेकर बॉयफ्रेंड जींस तक ने इस साल जीता लड़कियों का दिल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Year Ender 2023: मॉम से लेकर बॉयफ्रेंड जींस तक ने इस साल जीता लड़कियों का दिल
Year Ender 2023: एक समय था, जब पैंट सिर्फ पुरुष पहना करते थे लेकिन बदलते वक्त के साथ महिलाओं ने भी इसे पहनना शुरू कर दिया। बदलते वक्त में पैंट की जगह जींस ने ले ली। जींस एक ऐसा परिधान है, जिसे पहनना काफी आरामदायक रहता है। ऐसे में महिलाएं इसे घर से लेकर ऑफिस तक में पहनती हैं।
जैसे-जैसे समय बदल रहा है, वैसे-वैसे जींस के फैशन में भी बदलाव आ रहा है। अब जब दिसंबर का महीना चल रहा है तो अब कुछ ही दिनों में साल खत्म होने जाएगा। लोग बड़ी बेसब्री के साथ साल खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि नया साल अपने साथ नई उम्मीदें लेकर आता है।
जब साल बदलता है, तो उसके साथ कई चीजें बदलती रहती हैं। अगर बात करें इस साल के ट्रेंड की तो इस साल मॉम जींस से लेकर प्लाजो जींस तक ने लड़कियों को खूब लुभाया। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही जींस के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 7
trendy jeans of 2023
- फोटो : instagram
बॉयफ्रेंड जींस
ऊपर से लेकर नीचे तक इस जींस का शेप एक जैसा होता है। ये जींस काफी ज्यादा कंफर्टेबल होती है। ऐसे में इस साल भी लड़कियों ने इसे बेहद मन से और आराम से पहना।
3 of 7
trendy jeans of 2023
- फोटो : instagram
प्लाजो जींस
जीस तरह से कुर्ते के साथ प्लाजो पहनना लड़कियों को आरामदायक लगता है, ठीक उसी प्रकार से प्लाजो जींस भी आजकल काफी चलन में है। को-ऑर्ड सेट मे इस तरह की प्लाजो जींस देखने को मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
trendy jeans of 2023
- फोटो : instagram
मॉम जींस
ये जींस बैगी स्टाइल में बनी होती है। ऐसे में ये जींस बीते कुछ साल से लड़कियों और महिलाओं की पसंद बनी हुई है। ये टीशर्ट के साथ बेहद कमाल की लगती है। इसी के चलते लड़कियों ने इस साल भी इसे अपनी प्राथमिकता में शामिल रखा।
विज्ञापन
5 of 7
trendy jeans of 2023
- फोटो : instagram
टाइट फिटिंग जींस
ग्लैमर दिखने के लिए ऐसी जींस काफी परफेक्ट रहती है। ऐसे में इस साल ये जींस बहुत सी अभिनेत्रियों की पहली पसंद बनीं। इसका लुक भी देखने में बेहद कमाल का लगता है। इसमें बॉडी का कर्व एकदम अलग दिखाई देता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।