{"_id":"657934ceea257e857700d466","slug":"year-ender-2023-trendy-silk-saree-collection-inspired-by-bollywood-actress-2023-12-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2023: सिल्क की साड़ी पहनकर इस साल अभिनेत्रियों ने दिखाया जलवा, आप भी डालें एक नजर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Year Ender 2023: सिल्क की साड़ी पहनकर इस साल अभिनेत्रियों ने दिखाया जलवा, आप भी डालें एक नजर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 22 Dec 2023 05:12 PM IST
सार
इस साल बॉलीवुड की हसीनाओं ने बड़े इवेंट्स में भी सिल्क की साड़ी पहनकर जलवा दिखाया। इस लेख में हम आपको सिल्क की साड़ी का ही लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Year Ender 2023
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Year Ender 2023: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे भारतीय महिलाएं बेहद मन से पहनती हैं। अगर कहीं किसी कार्यक्रम में जाने के लिए ये समझ नहीं आता कि क्या पहनें तो साड़ी एक बेहतर विकल्प लगता है। चाहे ऑफिस की पार्टी हो, या फिर कोई शादी-विवाह अटैंड करना हो, साड़ी पहनकर महिलाएं हर जगह अपना जलवा दिखा सकती हैं।
अगर बात करें इस साल के फैशन ट्रेंड की, तो भले ही समय के साथ फैशन बदलता रहता है, लेकिन साड़ियों के प्रति महिलाओं का प्यार कभी कम नहीं होता है।
खास तौर पर अगर बात की जाए सिल्क की साड़ी की, तो उसका फैशन तो सदियों से चलता चला आ रहा है। इस साल बॉलीवुड की हसीनाओं ने बड़े इवेंट्स में भी सिल्क की साड़ी पहनकर जलवा दिखाया। इस लेख में हम आपको सिल्क की साड़ी का ही लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी उनके कलेक्शन से टिप्स लेकर सिल्क की साड़ी खरीद सकें।
2 of 6
NMACC Event
- फोटो : instagram
रेखा
हर कार्यक्रम में अभिनेत्री रेखा सिल्क या कांजीवरम साड़ी पहनकर पहुंचती हैं। साल की शुरुआत में ही उन्होंने एक इवेंट में हरे रंग की बेहद ही खूबसूरत सिल्क की साड़ी कैरी की थी। इस लुक में वो बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं।
3 of 6
Year Ender 2023
- फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी
अपने ग्लैमर की वजह से शिल्पा शेट्टी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इस पीले रंग की साड़ी के साथ उन्होंने बैकलेस ब्लाउज पहना है। इस साल उन्होंने कई जगहों पर सिल्क की साड़ी पहनकर अपना जलवा दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Year Ender 2023
- फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अक्सर साड़ी पहनकर जलवा दिखाती रहती हैं। इस स्काई डबल शेड की साड़ी में वो बेहद खूबसूरत दिख रहीं हैं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी ही पहनी है। उनका ये लुक बेहद ही खूबसूरत है।
विज्ञापन
5 of 6
Year Ender 2023
- फोटो : instagram
कंगना रनौत
अभिनेत्री कंगना रनौत इस ऑरेंज रंग की सिल्क की साड़ी में बेहद प्यारी दिख रहीं हैं। इस साड़ी के साथ उन्होंने अपने बालों में स्लीक स्टाइल में जूड़ा बनाया है और गले में हैवी सा चोकर पहना है। बालों में गजरा उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।