फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2024: इस साल इन अभिनेत्रियों ने रचाई शादी, किसी ने पहनी साड़ी तो कोई लहंगे में बनीं दुल्हन

Mon, 30 Dec 2024 10:43 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 30 Dec 2024 10:43 AM IST
सार

साल 2024 में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने विवाह किया, जिनमें से कुछ ने साड़ी पहनी, तो कुछ ने लहंगे में दुल्हन का रूप लिया। आइए साल के अंत में उनके लुक्स आपको दिखाते हैं। 
 

विज्ञापन
Year Ender 2024 bollywood actress who got married in 2024 Kriti Kharbanda to Sonakshi Sinha
इस साल इन अभिनेत्रियों ने रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला

Year Ender 2024: ये साल खत्म होने जा रहा है, ऐसे में हर कोई बेसब्री के साथ नए साल का इंतजार कर रहा है। ये साल बहुत से लोगों के साथ खराब रहा तो वहीं काफी लोगों के साथ अच्छा रहा। बात करें बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की तो साल 2024 बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के लिए शादी का खास साल साबित हुआ।



दरअसल, इस साल बहुत सी अभिनेत्रियों ने अपने प्यार के साथ सात फेरे लिए। इन अभिनेत्रियों ने अपनी शादी में पारंपरिक और आधुनिक परिधानों का बेहतरीन तालमेल दिखाया। कोई साड़ी में भारतीय संस्कृति का प्रदर्शन करता नजर आया, तो किसी ने लहंगे में अपनी शाही खूबसूरती का परिचय दिया। इन वेडिंग लुक्स ने फैशन प्रेमियों को भी प्रेरणा दी।

साल खत्म होने के दौरान हम एक बार फिर से उन्हीं अभिनेत्रियों के वेडिंग लुक्स आपको दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी आगे आने वाले समय में इन लुक्स से टिप्स ले सकें। 

Year Ender 2024 bollywood actress who got married in 2024 Kriti Kharbanda to Sonakshi Sinha
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

 सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल 23 जून 2024 को अपने बॉयफ्रेंड यानी कि जहीर इकबाल से शादी रचाई। अपनी शादी में सोनाक्षी ने मम्मी की साड़ी और ज्वेलरी पहनी थी।  उनका क्लासिक अवतार लोगों को काफी पसंद आया। जैसे ही सोनाक्षी ने अपनी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, तो लोगों ने उन तस्वीरों पर काफी प्यार लुटाया।   

Year Ender 2024 bollywood actress who got married in 2024 Kriti Kharbanda to Sonakshi Sinha
जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रकुल प्रीत सिंह 

अभिनेत्री रकुल प्रीत ने एक्टर जैकी भगनानी के साथ 21 फरवरी 2024  के दिन शादी रचाई। गोवा के नामी होटल में डेस्टिनेशन वेडिंग के दौरान रकुल और जैकी किसी रॉयल्टी से कम नहीं लग रहे थे। रकुल ने अपनी शादी में  में अपनी शादी के दिन लहंगा पहनकर जलवा बिखेरा। उनकी ज्वेलरी का रॉयल टच उनके लुक को और खास बना गया।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2024 bollywood actress who got married in 2024 Kriti Kharbanda to Sonakshi Sinha
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम

अदिति राव हैदरी 

अभिनेत्री अदिति राव ने इसी साल अप्रैल 2024 में सिर्द्धाथ के साथ पारंपरिक अंदाज में शादी की। उन्होंने अपनी शादी में अदिति ने पारंपरिक गोल्डन रंग का कांचीपुरम लहंगा और अपने गहनों को काफी मिनिमल रखा। उनकी सादगी ने सबका दिल जीत लिया। एक्ट्रेस ने अपने हाथों में काफी मिनिमल मेहंदी लगाकर एक अलग ही ट्रेंड सेट किया।

New Year 2025: नए साल की पार्टी में बिखेरना है जलवा तो तैयार होते समय रखें इन बातों का ध्यान

विज्ञापन
Year Ender 2024 bollywood actress who got married in 2024 Kriti Kharbanda to Sonakshi Sinha
कृति खरबंदा - फोटो : instagram

कृति खरबंदा 

बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट और अभिनेत्री कृति खरबंदा ने 16 मार्च 2024 को दिल्ली के पास मानेसर में एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए।  कृति ने अपनी चूड़ा सेरेमनी में अपनी मां की शादी का दुपट्टा ओढ़ा और नानी का पुश्तैनी हार पहना, जो उनके पारिवारिक संबंधों की गहराई को दर्शाता है। वहीं एक्ट्रेस ने अपनी शादी के दिन कस्टम-मेड पाउडर पिंक लहंगा पहना था जिसे पुलकित सम्राट ने अपनी दिवंगत मां को समर्पित किया था। हैवी ज्वेलरी में कृति काफी प्यारी लग रहीं थीं। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed