Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Year Ender 2024 bridal look of radhika merchant wife of anant ambani see photos here
{"_id":"6752b22e9ab255b05205d0ca","slug":"year-ender-2024-bridal-look-of-radhika-merchant-wife-of-anant-ambani-see-photos-here-2024-12-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2024: इस साल की सबसे शाही शादी में दुल्हन बनीं राधिका मर्चेंट, उनके लुक पर डालें एक नजर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Year Ender 2024: इस साल की सबसे शाही शादी में दुल्हन बनीं राधिका मर्चेंट, उनके लुक पर डालें एक नजर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 30 Dec 2024 10:47 AM IST
सार
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने इसी साल अपने बचपन के प्यार राधिका मर्चेंट के साथ शादी रचाई। उनकी शादी साल की सबसे शाही शादी थी।
विज्ञापन
1 of 6
इस साल की सबसे शाही शादी में दुल्हन बनीं राधिका मर्चेंट
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Year Ender 2024: ये साल अंबानी परिवार के लिए काफी यादगार रहा। दरअसल, इसी साल जुलाई के महीने में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने अपने बचपन के प्यार राधिका मर्चेंट से शादी रचाई। राधिका मर्चेंट, वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं, जो एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ और वाइस चेयरमैन हैं। राधिका एक प्रशिक्षित भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना हैं और उन्हें भरतनाट्यम में महारत हासिल है।
अनंत और राधिका की शादी को साल की सबसे शाही शादी का खिताब देकर नवाजा गया। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों की शादी की रस्में महीनों पहले से शुरू हो गईं थीं। इस खास शादी के लिए न सिर्फ देश के बल्कि विदेश के भी कई दिग्गज भारत आए थे।
वैसे तो शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थी, लेकिन अब जब साल खत्म होने वाला है तो हम एक बार फिर से आपको राधिका की शादी का लुक दिखाने जा रहे हैं। राधिका मर्चेंट अपनी शादी में किसी महारानी से कम नहीं लग रहीं थीं।
2 of 6
बेहद खूबसूरत था लहंगा
- फोटो : instagram
बेहद खूबसूरत था लहंगा
अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने अपनी शादी के लिए खास अबू जानी संदीप खोसला के द्वाला डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। लाल और गोल्डन रंग के पारंपरिक लहंगे में राधिका बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। उनके इस लहंगे पर तीन रंग के बॉर्डर के साथ खूबसूरत कारीगरी और जरदोजी का बेहतरीन वर्क था। इस पूरे लहंगे पर हाथ से कढ़ाई की गई थी, जो इसकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम कर रही थी।
3 of 6
हेड वेल ने खींचा ध्यान
- फोटो : instagram
हेड वेल ने खींचा ध्यान
राधिका के लहंगे में 5 मीटर का हेड वेल लगा है, जिसकी वजह से उनका लुक रॉयल दिख रहा है। इसके साथ ही में उन्होंने जो लाल रंग के दुपट्टे को कैरी किया है, ये दुपट्टा टिश्यू का है। लाल और गोल्डन रंग का ये कॉम्बिनेशन उनके लुक को खूबसूरत बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मिनिमल मेकअप में भी लगीं प्यारी
- फोटो : instagram
मिनिमल मेकअप में भी लगीं प्यारी
शादी के दिन राधिका ने अपने वेडिंग लुक को काफी हल्का रखा था। फ्लॉलेस बेस के साथ आंखों पर हल्का आईशैडो और बेहद पतला आईलाइनर उनके लुक को प्यारा बना रहा था। इसके अलावा राधिका ने अपनी पलकों को हाइलाइट करने के लिए उन्होंने मस्कारा लगाया था। उन्होंने ब्राइडल लुक को कंप्लीट करने के लिए पारंपरिक लाल बिंदी और लाल लिपस्टिक भी लगाई थी।
विज्ञापन
5 of 6
ज्वेलरी थी खास
- फोटो : instagram
ज्वेलरी थी खास
सबसे आखिर में बात करें राधिका मर्चेंट की वेडिंग ज्वेलरी की तो शादी के वक्त उन्होंने जो गहने पहने थे, वो बेहद खास थे। राधिका मर्चेंट के अपनी शादी में जो पोलकी- कुंदन का चोकर, मांगटीका, हाथफूल और इयरिंग्स पहने थे, वो उनकी बहन अंजलि मर्चेंट ने अपनी शादी पर पहना था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।