{"_id":"675e6da571cef66445013187","slug":"year-ender-2024-celebrities-in-sequin-saree-see-photos-2024-12-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year ender 2024: इस साल सीक्विन वर्क की साड़ी पहनकर इन अभिनेत्रियों ने बिखेरा जलवा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Year ender 2024: इस साल सीक्विन वर्क की साड़ी पहनकर इन अभिनेत्रियों ने बिखेरा जलवा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 30 Dec 2024 10:44 AM IST
सार
सीक्विन वर्क की साड़ी आजकल फैशन में काफी लोकप्रिय हो रही हैं। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने इस ट्रेंड को अपनाया है और इस साल सीक्विन वर्क की साड़ी पहनकर अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाया।
विज्ञापन
1 of 6
इस साल सीक्विन वर्क की साड़ी पहनकर इन अभिनेत्रियों ने बिखेरा जलवा
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Year ender 2024: साड़ी भारतीय परंपरा और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो सदियों से महिलाओं के पहनावे में शान और गरिमा का प्रतीक रही है। यह सिर्फ एक वस्त्र नहीं, बल्कि भारतीय महिलाओं की खूबसूरती और शालीनता को बढ़ाने वाला एक अद्वितीय परिधान है। ये एक ऐसा परिधान है जो कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। चाहे पारंपरिक या मॉडर्न, महिलाएं इसे कई तरह से कैरी कर सकती हैं।
बात करें आज-कल की तो इस साल यानी कि 2024 में सीक्विन साड़ी काफी चलन में रही। सीक्विन वर्क की साड़ियां ग्लैमरस, एलिगेंट और हर मौके पर परफेक्ट लगती हैं। यह न सिर्फ ट्रेडिशनल फील देती हैं, बल्कि पार्टी और रेड कार्पेट लुक्स के लिए भी शानदार विकल्प हैं।
इस साल कई अभिनेत्रियों ने अवॉर्ड्स शो से लेकर पार्टीज तक में सीक्विन वर्क की साड़ी पहनी। यदि आपने इन अभिनेत्रियों के साड़ी लुक को देखना मिस कर दिया है तो टेंशन की कोई बात नहीं है। आइए साल के अंत में आपको इस साल के बेस्ट सीक्विन साड़ी लुक्स दिखाते हैं।
2 of 6
नोरा फतेही
- फोटो : instagram
नोरा फतेही
नोरा फतेही का ग्लैमरस अंदाज हमेशा चर्चा में रहता है। कुछ समय पहले ही मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में नोरा चमकीली साड़ी में नजर आईं। उन्होंने सीक्विन मैटेलिक साड़ी को अपने बोल्ड और फेमिनिन स्टाइल के साथ पेयर करके एक अलग ही लुक दिया। खुले बालों में नोरा का अंदाज काफी कमाल का लग रहा था।
3 of 6
अनन्या पांडे
- फोटो : instagram
अनन्या पांडे
बॉलीवुड की युवा अदाकारा अनन्या ने अक्सर ही सीक्विन वर्क की साड़ी कैरी करना पसंद करती हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने गोल्डन रंग की सीक्विन साड़ी पहनकर अपना जलवा बिखेरा था। देखने में यह लुक काफी हॉट और मॉडर्न नजर आ रहा था। इसके साथ एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप और मिनिमल ज्वेलरी कैरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रीति जिंटा
- फोटो : instagram
प्रीति जिंटा
इस साल आयोजित कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीति जिंटा ने अपने लुक से सभी का ध्यान खींचा। पहले दिन के व्हाइट शिमरी गाउन के बाद उन्होंने दूसरे दिन पिंक शेड की सीक्विन साड़ी पहनी, जिसमें वह एलिगेंट और सोबर नजर आ रही थीं। लोगों को एक्ट्रेस का ये लुक काफी पसंद आ रहा था।
विज्ञापन
5 of 6
करीना कपूर खान
- फोटो : instagram
करीना कपूर खान
'बेबो' के नाम से मशहूर करीना ने अपने लुक्स से फैशन गोल्स सेट करती हैं। हाल ही में फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2024 में करीना सिल्वर रंग की सीक्विन वर्क वाली साड़ी पहनें नजर आईं। इस साड़ी के साथ उन्होंने एवरग्रीन स्लीक बन बनाते हुए माथे पर बिंदी लगाई थी, जो उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रही थी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।