Year Ender 2024: बीटाउन की वो 5 हसीनाएं, जिनके लुक्स ने सालभर बटोरी सुर्खियां
2024 में बहुत सी अभिनेत्रियों के लुक्स ऐसे थे, जिन्होंने सालभर काफी सुर्खियां बटोरीं। इन्हीं में से पांच अभिनेत्रियों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान्हवी कपूर
वैसे तो जान्हवी कपूर का हर लुक काफी कमाल का ही होता है, लेकिन इस साल इन्होंने कई इवेंट्स में गोल्डन रंग का आउटफिट पहना। गोल्डन ऑफ शोल्डर गाउन से लेकर गोल्डन लहंगे तक में वो कमाल की लग रहीं थीं। हर आउटफिट के साथ जान्हवी ने उसी के हिसाब से मेकअप और हेयर स्टाइल मैनेज किया था। जिस वजह से इस साल लोगों को उनका हर लुक काफी पसंद आया।
तृप्ति डिमरी
इस साल नेशनल क्रश का खिताब बॉलीवुड की धमाकेदार एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को मिला। लोगों को न सिर्फ उनकी एक्टिंग बल्कि उनके लुक्स भी काफी पसंद आते हैं। उन्होंने इस साल एथनिक आउटफिट से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक में जलवा बिखेरा। सोशल मीडिया पर तृप्ति की हर तस्वीर को काफी प्यार मिलता है।
श्रद्धा कपूर
इस साल श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म स्त्री 2 रिलीज हुई। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा का खूबसूरत अंदाज दिखाया। इसके अलावा इस साल एक्ट्रेस अपने वेस्टर्न से लेकर एथनिक लुक तक से लोगों का दिल जीता। श्रद्धा का सादगी भरा अंदाज हमेशा लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहता है।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट इस साल कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनीं। ऐसे में जब वो कान के रेड कारपेट पर साड़ी पहनकर उतरीं तो लोगों की निगाहें उन पर टिक गईं। उनका ये साड़ी लुक इतना खूबसूरत लग रहा था, कि लोग उनकी तस्वीरों से निगाह नहीं हटा पा रहे थे। इसके साथ-साथ आलिया ने वेस्टर्न आउटफिट में भी लोगों का काफी दिल जीता।