सब्सक्राइब करें

बेटा और बेटी का कत्ल: मैंगो शेक में मिला दीं नींद की गोली... दोनों को मारा, पिता ने खुद भी खाया जहर; ये थी वजह

अमर उजाला नेटवर्क, भिवानी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 09 Jun 2025 03:32 PM IST
सार

Bhivani Murder News: भिवानी में बेटा-बेटी की हत्या कर पिता ने जहर निगल लिया। इसके बाद फंदे पर लटकने लगा तो लोगों ने बचा लिया। उसने मैंगो शेक में नींद की गोलियां देकर बेटे और बेटी का गला घोंट मार डाला। आरोपी पिता एक महीने से प्लानिंग कर रहा था।
 

विज्ञापन
Bhivani Murder Father Poisons and Kills Son Daughter Attempts Suicide After Family Tragedy
Bhivani Murder - फोटो : संवाद
हरियाणा के भिवानी के गांव धनाना में एक पिता ने अपने नाबालिग बेटा और बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। उसने दोनों को पहले मैंगो शेक में नींद की गोलियां मिलाकर गहरी नींद सुलाया, फिर गला घोंटकर मार डाला। हत्या के बाद खुद भी जहर निगला लेकिन उनकी जान बच गई। 


मृतकों की पहचान बसंत (17) और आरुषि (16) के रूप में हुई है, जबकि पिता सुभाष अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों 12वीं में पढ़ते थे। पुलिस ने दोनों की दादी के बयानों पर पिता सुभाष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों बच्चों की मां की 8 मई को जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई थी।
Trending Videos
Bhivani Murder Father Poisons and Kills Son Daughter Attempts Suicide After Family Tragedy
शव ले जाते हुए कर्मचारी - फोटो : संवाद
अलग-अलग दुकानों से खरीदीं नींद की गोलियां
आरोपी सुभाष ने बताया कि उसकी पत्नी को उसके माता-पिता ने जहर दिया था। उसने पुलिस को सूचना भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह पत्नी की मौत से दुखी था। इस कारण उसने आत्महत्या करने की सोची, लेकिन ख्याल आया कि उसके मरने के बाद दोनों बच्चों का क्या होगा। इसी कारण बच्चों की भी जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhivani Murder Father Poisons and Kills Son Daughter Attempts Suicide After Family Tragedy
अस्पताल में आरोपी पिता - फोटो : संवाद
उसने बताया कि वह एक माह से नींद की गोलियां एकत्र कर रहा था। उसने अलग-अलग दुकानों से नींद की गोलियां खरीदीं। रविवार को वह अपने बच्चों समेत घर पर अकेला था। बच्चों की हत्या के बाद उसने दोनों की नब्ज और सांसें भी जांचीं। बाद में दोनों बच्चों को बांध दिया। इसके बाद खुद भी जहर की दो गोलियां खा लीं।
Bhivani Murder Father Poisons and Kills Son Daughter Attempts Suicide After Family Tragedy
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
उसकी जान भी न बचे, इसलिए उसने पंखे से फंदा लगाना शुरू किया। इससे पहले दरवाजे की 2 कुंडियों में से एक खोल दी, ताकि बाद में दरवाजा तोड़ना न पड़े। वह पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाने लगा था।
विज्ञापन
Bhivani Murder Father Poisons and Kills Son Daughter Attempts Suicide After Family Tragedy
बसंत का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
इसी दौरान उसे पड़ोस की भाभी ने देख लिया। उसके शोर मचाने पर लोग अंदर आ गए और उसे फंदा लगाने से रोक लिया। उसने लोगों को बताया कि उसने जहर की दो गोलियां खा रखी हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed