सब्सक्राइब करें

प्रवीण हत्याकांड: प्रेमी ने चुन्नी से पहले चादर से घोटा गला, पत्नी ने सिर पर सोटे से किया था हमला; पूरी कहानी

संजय वर्मा, अमर उजाला, भिवानी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 17 Apr 2025 08:00 AM IST
सार

हरियाणा के भिवानी में हुए प्रवीण हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रवीण की पत्नी और प्रेमी ने बर्बरता से उसकी हत्या की थी। पहले चुन्नी से पहले चादर से गला घोटा था। इसके बाद पत्नी ने सिर पर सोटे से हमला किया था। पुलिस ने शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन
Bhiwani Praveen murder case lover strangled him with bedsheet before sari wife attacked him on head with ladle
Bhiwani Praveen murder - फोटो : अमर उजाला
यूट्यूबर प्रेमी सुरेश राघव के साथ मिलकर पति प्रवीण को मौत के घाट उतारने वाली रवीना का दिमाग न केवल शॉर्ट वीडियो बनाने में तेज चलता था, बल्कि हत्या की साजिश रचने और शव को ठिकाने लगाते वक्त भी तेजी से काम कर रहा था। प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखे जाने के बाद उसने और यूट्यूबर प्रेमी ने प्रवीण की हत्या कर सदा के लिए अपने रास्ते से हटाने का मन बना लिया था। 


यूट्यूबर सुरेश ने चादर से प्रवीण का गला घोट रखा था। इसी दौरान रवीना ने अपने पति प्रवीण के सिर में चटनी कूटने वाले सोटा से भी हमला किया था। प्रवीण बुरी तरह तड़प रहा था लेकिन साथ रवीना और सुरेश को उस पर तनिक दया नहीं आई। सुरेश ने रवीना की चुन्नी से प्रवीण का दम घोंट उसे मौत के घाट उतार दिया। 
Trending Videos
Bhiwani Praveen murder case lover strangled him with bedsheet before sari wife attacked him on head with ladle
कातिल रवीना का फाइल फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम
एसएचओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि सदर पुलिस प्रवीण के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद विसरा रिपोर्ट मधुबन मुख्यालय भेज चुकी है। वहां से जल्द इसकी रिपोर्ट मंगवाने के लिए प्रयास जारी है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद प्रवीण की हत्या में पुलिस के पास और साक्ष्य मिलने की उम्मीद है। इधर, सदर पुलिस ने प्रवीण हत्याकांड में शव को ठिकाने लगाने में प्रयोग की गई सुरेश की बाइक बरामद कर ली है। बता दें कि प्रवीण हत्याकांड में आरोपी रवीना राव और उसका प्रेमी यूट्यूबर सुरेश राघव दोनों जिला कारागार में बंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhiwani Praveen murder case lover strangled him with bedsheet before sari wife attacked him on head with ladle
कातिल रवीना का फाइल फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम
रवीना ने ससुराल आकर की थी आईटीआई, सिलाई सेंटर खोला था 
हत्यारोपी रवीना सोशल मीडिया की तरह ही सिलाई कढ़ाई में भी माहिर थी। झाडली के गांव जुंडी निवासी रवीना शादी से पहले दसवीं पास थी। उसने ससुराल में आने के बाद सिलाई कढ़ाई में आईटीआई के साथ 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उसने लड़कियों को सिलाई और कढ़ाई का हुनर सिखाने के लिए कुछ समय के लिए सिलाई सेंटर भी खोला था। 


Bhiwani Praveen murder case lover strangled him with bedsheet before sari wife attacked him on head with ladle
आरोपी यूट्यूबर सुरेश - फोटो : अमर उजाला
रवीना ने फोन कर हत्या वाली रात सुरेश को बुलाया था 
पुलिस ने इस मामले में यह भी खुलासा किया है कि 25-26 मार्च की रात को रवीना का उसके पति प्रवीण के साथ झगड़ा हुआ था। प्रवीण अपनी पत्नी पर इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर शॉर्ट वीडियो नहीं बनाने का दबाव बना रहा था। इसी को लेकर उसका पति के साथ झगड़ा अक्सर होता रहता था। रवीना दो दिन पहले ही अपने घर बेटे को माता की धोक लगवाने के लिए आई थी। इससे पहले वह करीब 20 दिन से घर से बाहर थी। जिस रात प्रवीण की हत्या हुई। उस रात रवीना ने फोन कर भिवानी में रह रहे अपने प्रेमी सुरेश राघव को घर बुलाया था। 
 
विज्ञापन
Bhiwani Praveen murder case lover strangled him with bedsheet before sari wife attacked him on head with ladle
Bhiwani Murder case - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद दोनों ने मिलकर ही प्रवीण को सुनियोजित तरीके से हत्या की और फिर शव बाइक पर ले जाकर करीब छह किलोमीटर दूर दिनोद रोड ड्रेन में ठिकाने लगा दिया था। इसके बाद शव पर झाड़ियां डाल दी थी। लाश सड़-गल जाने के कारण पोस्टमार्टम में प्रारंभिक दृष्टि में ये हत्या पकड़ में नहीं आई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed