{"_id":"67ff17019ed4efdff3014323","slug":"relationship-murder-by-wife-before-murder-raveena-used-to-portray-herself-single-mother-on-instagram-bhiwani-2025-04-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रवीण हत्याकांड: इंस्टा पर खुद को ये दिखाती थी रवीना, हत्या से पहले ही कातिल पत्नी ने किया रिश्ते का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवीण हत्याकांड: इंस्टा पर खुद को ये दिखाती थी रवीना, हत्या से पहले ही कातिल पत्नी ने किया रिश्ते का कत्ल
संजय वर्मा, अमर उजाला, भिवानी
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:00 PM IST
सार
भिवानी के प्रवीण हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। कातिल पत्नी ने हत्या से पहले ही रिश्ते का कत्ल कर दिया था। रवीना शॉर्ट वीडियो में कभी मां तो कभी पत्नी और भाभी का किरदार निभाती थी, एक वीडियो के दो से ढाई हजार मिलते थे। इंस्टाग्राम पर यूट्यूबर सुरेश से प्यार हुआ था।
विज्ञापन
1 of 13
Bhiwani Murder case
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इंस्टाग्राम पर यूट्यूबर सुरेश से करीब डेढ़ साल पहले नजदीकियां बनाने वाली भिवानी की रवीना ने पति की हत्या से काफी पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रिश्तों से दूरियां बना ली थी। उसने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद को सिंगल मदर दर्शाया था, जबकि वह अपने पति प्रवीण और छह साल के बेटे मुकुल के साथ रहती थी।
रवीना ने इंस्टाग्राम के साथ यूट्यूब चैनल भी बनाया हुआ था। इसमें शॉर्ट वीडियो में वह कभी मां तो कभी पत्नी और कभी भाभी का किरदार निभाती थी। उसे इस किरदार के दो से ढाई हजार रुपये प्रति शॉर्ट वीडियो मिलते थे।
2 of 13
भिवानी मर्डर केस
- फोटो : रवीना/ इंस्टाग्राम
इन किरदारों में प्रेम का प्रदर्शन तो था लेकिन उसके जीवन में अपनों से कोई प्रेम नहीं था। रोल की दुनिया में खो चुकी रवीना ने न केवल अपने पति का गला घोंटा, बल्कि हर उस रिश्ते का भी कत्ल दिया, जो उसका करीबी था।
3 of 13
कातिल रवीना का फाइल फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम
बेटे और पति के साथ भी इंस्टाग्राम पर कई वीडियो
रवीना ने इंस्टाग्राम अकाउंट में खुद को सिंगल मदर दर्शाया हुआ था। उसने लिखा है कि वह कर्म में विश्वास करती है। पति प्रवीण और और छह साल के बेटे मुकुल के साथ भी इंस्टाग्राम पर कई वीडियो हैं, लेकिन उसने सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) अकाउंट पर खुद को अकेली मां व महिला दर्शाया था। रवीना का मकसद भी स्पष्ट था उसके पति के साथ रिश्ते अच्छे नहीं थे। पति शराब पीता और ज्यादा कमाता भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
कातिल रवीना का फाइल फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस वजह से भी रिश्तों में दूरियां बनी थी। सबसे अहम रवीना शॉर्ट वीडियो बनाने लगी तो उसकी थोड़ी बहुत कमाई भी होने लगी थी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रवीना एक उभरते हुए कलाकार के रूप में भी खुद को देखने लगी थी। पति के साथ रहना उसे रास नहीं आ रहा था, इसी वजह से उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से ही हटा दिया।
विज्ञापन
5 of 13
कातिल रवीना का फाइल फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम
यह था मामला
भिवानी में महिला के सिर पर यूट्यूब और इंस्टा पर रील बनाने का ऐसा जुनून सवार हुआ कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर डाली और शव दिनोद रोड गंदे नाले में फेंक दिया। हत्या के 19 दिन बाद 12 अप्रैल को पुलिस ने पति की हत्या करने वाली महिला और उसके यूट्यूबर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने यूट्यूबर से अवैध संबंधों में आड़े आने पर पति को चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करने का गुनाह भी कबूल लिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।