फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: प्रेमी व पत्नी रवीना ने दिन में ही मिलकर घोंटा प्रवीण का गला, रात होने पर किया ये काम; परिजन शर्मसार

Tue, 15 Apr 2025 02:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, भिवानी
अमर उजाला नेटवर्क, भिवानी Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 15 Apr 2025 02:40 PM IST
सार

Bhiwani Murder Case News in Hindi: प्रवीण की हत्या के बाद दिनभर रवीना नॉर्मल रही और जब परिजनों ने उससे प्रवीण के बारे में पूछा तो उसने पता नहीं होने का नाटक किया। पढ़ें पूरा मामला-

विज्ञापन
Haryana Murder Case News YouTuber Suresh and Raveena together strangled Praveen Bhiwani
भिवानी मर्डर केस - फोटो : रवीना/ इंस्टाग्राम

हरियाणा के भिवानी में प्रवीण हत्याकांड मामले में अब सामने आया है कि प्रेमी यूट्यूबर सुरेश और रवीना ने मिलकर प्रवीण का गला घोंटकर दिन में ही हत्या कर दी थी, लेकिन शव को ठिकाने लगाने के लिए रात होने और सबके सो जाने का इंतजार किया। पुलिस रिमांड के दौरान हिसार जिले के प्रेमनगर निवासी यूट्यूबर सुरेश ने बताया कि प्रवीण ने रवीना के साथ उसे आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद प्रवीण झगड़ने लगा तो रवीना के साथ मिलकर बेड पर ही चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

Haryana Murder Case News YouTuber Suresh and Raveena together strangled Praveen Bhiwani
भिवानी मर्डर केस - फोटो : रवीना/ इंस्टाग्राम

पुलिस रिमांड के दौरान यूट्यूबर सुरेश ने पुलिस को बताया कि रवीना के साथ इंस्टाग्राम पर उसकी जान पहचान हुई और फिर वे साथ में शॉर्ट वीडियो बनाने लगे। करीब डेढ़ साल से रवीना उसके संपर्क में थी, जिसकी भनक उसके पति को लग चुकी थी। हत्या के दिन रवीना के घर पर ही प्रवीण ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद उसकी हत्या की गई।

Haryana Murder Case News YouTuber Suresh and Raveena together strangled Praveen Bhiwani
भिवानी मर्डर केस - फोटो : रवीना/ इंस्टाग्राम

प्रवीण की हत्या के बाद दिनभर रवीना नॉर्मल रही और शाम को भी जब परिजनों ने उससे प्रवीण के बारे में पूछा तो उसने पता नहीं होने का नाटक किया। देर रात करीब ढाई बजे जब सब सो गए तो बाइक पर रवीना और सुरेश ने बीच में शव रखकर करीब छह किलोमीटर दूर दिनोद रोड ड्रेन में ले जाकर ठिकाने लगा दिया।

यह भी पढ़ें- UP: सास को भगा ले जाने वाले दामाद का बहनोई निशाने पर... इसलिए उस पर गहराया शक; दोनों परिवार ने जताई ये ख्वाहिश

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana Murder Case News YouTuber Suresh and Raveena together strangled Praveen Bhiwani
भिवानी मर्डर केस - फोटो : रवीना/ इंस्टाग्राम

25 मार्च को घर आई और परिवार को भी लगी थी यह भनक
रवीना 25 मार्च को घर आई थी और दिन में प्रवीण के साथ झगड़ा होने की भनक परिवार के लोगों को भी लगी थी, लेकिन किसी को यह आभास नहीं था कि झगड़े के तुरंत बाद ही रवीना और उसके प्रेमी सुरेश ने मिलकर उसकी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। 28 मार्च को प्रवीण का शव सदर पुलिस को दिनोद रोड पर ड्रेन के अंदर गली सड़ी हालत में मिला था।

विज्ञापन
Haryana Murder Case News YouTuber Suresh and Raveena together strangled Praveen Bhiwani
पत्नी रवीना - फोटो : अमर उजाला

छह साल के मुकुल के सिर से उठा पिता का साया, छीन गया मां का प्यार
पुराना बस स्टैंड क्षेत्र गुजरों की ढाणी निवासी 35 वर्षीय प्रवीण की रेवाड़ी के गांव जुड़ी निवासी रवीना (32) से शादी हुई थी। प्रवीण का छह साल का बेटा मुकुल है। प्रवीण की हत्या के बाद मुकुल के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं हत्या के जुर्म में मां रवीना के जेल चले जाने के बाद मां का प्यार और दुलार भी छीन गया। मुकुल अब अपने दादा सुभाष और चाचा संदीप के पास रह रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed