{"_id":"68ba4edc1721ba458404faab","slug":"haryana-flood-update-news-rain-took-five-more-lives-schools-closed-till-september-six-2025-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बाढ़ का कहर: हाईवे पर नदियां... वाहनों पर ब्रेक, बारिश ने पांच और जानें लीं; छह तक स्कूल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बाढ़ का कहर: हाईवे पर नदियां... वाहनों पर ब्रेक, बारिश ने पांच और जानें लीं; छह तक स्कूल बंद
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, हिसार/करनाल/रोहतक/चंडीगढ़
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 05 Sep 2025 08:16 AM IST
सार
Haryana Flood Update: हिसार में हिसार- चंडीगढ़ एनएच-52 और दिल्ली-हिसार एनएच-9 पानी में डूबे हैं। इनके अलावा अंबाला में अंबाला-रुड़की एनएच-344 के ऊपर से पानी बह रहा है। इससे हाईवे की एक साइड बंद करनी पड़ी है।
विज्ञापन
1 of 8
हरियाणा में बाढ़ से हाहाकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदियां व उनका बहाव ग्रामीण इलाकों के बाद अब शहरों में कहर बरपा रहा है। जलभराव के कारण हरियाणा की लाइफलाइन कहे जाने वाले छह नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमने लगी है। इन सभी पर नदियों का पानी बह रहा है। हाईवे पर कहीं वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं तो कहीं लेन ही बंद है। हिसार में हांसी-बरवाला नेशनल हाईवे-148बी पर गांव चानौत के पास करीब एक किलोमीटर एरिया में पानी भरने से वाहनों को दूसरे रूट पर डायवर्ट किया गया है। वीरवार को बारिश व जलभराव के कारण पांच लोगों की माैत हो गई, जबकि एक बह गया। यमुना, घग्गर, टांगरी व मारकंडा खतरे के निशान पर हैं जिससे लगातार खतरा बना हुआ है।
2 of 8
हरियाणा में बाढ़ से हाहाकार
- फोटो : अमर उजाला
हिसार में हिसार- चंडीगढ़ एनएच-52 और दिल्ली-हिसार एनएच-9 पानी में डूबे हैं। इनके अलावा अंबाला में अंबाला-रुड़की एनएच-344 के ऊपर से पानी बह रहा है। इससे हाईवे की एक साइड बंद करनी पड़ी है। यह हाईवे पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच कड़ी है। इस वजह से पांच राज्यों के वाहन जाम में फंस रहे हैं।
3 of 8
यमुनानगर में बाढ़ से ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त
- फोटो : संवाद
अंबाला में वीरवार को अंबाला-जगाधरी एनएच 444-ए पर टांगरी नदी का पानी आ गया है जबकि अंबाला-दिल्ली हाईवे एनएच-44 पर हिसार बाईपास के नजदीक बलदेव नगर में पानी आने से एक लेन को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। इस्माईलाबाद बाईपास पर नेशनल हाईवे 152 पर भी मारकंडा का पानी पहुंच गया। अंबाला-साहा राजमार्ग व हिसार से भादरा जाने वाले स्टेट हाईवे पर गांव आर्यनगर में एक किलोमीटर तक पानी भरा है। कई जगह हाईवे को वन-वे किया गया है। अंबाला में पानी ने हाईवे के बाद इंडस्टि्रयल एरिया का भी रुख किया जिस कारण लोग फंस गए। एसडीआरएफ ने सुबह चार बजे बचाव अभियान शुरू कर 300 लोगों को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
घग्गर नदी में उफान
- फोटो : संवाद
अंबाला में बुधवार रात घग्गर, टांगरी और मारकंडा नदी में अत्यधिक पानी आने से 146 से अधिक गांव जलमग्न हो गए। इसके अलावा हिसार के 28 गांवों की बाहरी बस्तियों, ढाणियों व 34 स्कूलों, भिवानी के 15, चरखीदादरी के 30, फरीदाबाद में 27, कुरुक्षेत्र के 20 गांवों व पानीपत में छह काॅलोनियां में पानी भरा है।
विज्ञापन
5 of 8
बाढ़ से जलम्न हुआ फतेहाबाद
- फोटो : संवाद
अंबाला में मारकंडा, टांगरी और घग्गर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सिरसा में घग्गर नदी में पानी का बहाव पिछले 24 घंटे में 18,600 से बढ़कर 21,000 क्यूसेक हो गया, जो कि खतरे के निशान को पार कर गया। पानीपत में भी यमुना खतरे के निशान 231.50 के पास बह रही है। फरीदाबाद में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बसंतपुर और उसके आसपास के कई गांवों में पानी का स्तर पांच फीट तक पहुंच गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।