378 दिन से चल रहे किसान आंदोलन की समाप्ति के एलान के बाद किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। किसानों को इस बात की खुशी है कि उनका संघर्ष खराब नहीं गया। टीकरी बॉर्डर पर आंदोलन समाप्ति का एलान होने के बाद किसानों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी व बॉर्डर पर मीठाई भी बांटी गई। किसानों ने बॉर्डर से सामान समेटना शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि सरकार के खिलाफ इतना लंबा संघर्ष जीतना उनके लिए बड़ी बात है। आंदोलन में किसानों के धैर्य के आगे सरकार को झुकना पड़ा है।
किसानों के संघर्ष की जीत: एक दूसरे को गले मिलकर दे रहे बधाई, टीकरी बॉर्डर पर बांटी मिठाइयां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 09 Dec 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
