दिल्ली के बॉर्डरों पर चल रहा किसान आंदोलन आज 378वें दिन समाप्ह हो रहा है। किसानों का एक साल से अधिक का संघर्ष खत्म हुआ है। एसकेएम के एलान के बाद किसान खुशी-खुशी घर वापसी को तैयार है। किसानों व सरकार के बीच सहमति बनने के बाद कुंडली बॉर्डर पर आज संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक हुई, जिसमें आंदोलन वापसी का निर्णय लिया है। वहीं, बॉर्डर पर सालभर से धरनारत किसानों ने अपना सामान, तंबू व झोंपड़ियां समेटने शुरू कर दिए हैं। किसानों का कहना है कि वे मोर्चा के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। आदेश मिलते ही यहां से खुशी-खुशी अपने घरों को रवाना होंगे। इससे पहले कुंडली बॉर्डर पर सबसे पहले मोर्चा द्वारा गठित 5 सदस्यीय कमेटी की बैठक हुई। फिर मोर्चा की 9 सदस्यीय कमेटी ने बैठक की और अब संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक भी खत्म हो चुकी है। एसकेएम ने 11 को घर वापसी का एलान कर दिया है।
एक साल का संघर्ष खत्म: बॉर्डर से सामान समेटने लगे किसान, 24 घंटे के बाद ही पूरी तरह से खाली हो पाएंगी सड़कें
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 09 Dec 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
