सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बढ़ी मुश्किल: युवराज सिंह के बाद अभिनेत्री युविका चौधरी को हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगा है ये आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी/हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 19 Oct 2021 03:30 AM IST
सार

अभिनेत्री ने हिसार की अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत स्थापित विशेष अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, जिसे 11 अक्तूबर को विशेष अदालत ने खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
Actress Yuvika Chaudhary arrested by Haryana Police
एसपी कार्यालय के अंदर जाती युविका चौधरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बॉलीवुड अभिनेत्री और बिग बॉस में काम कर चुकीं युविका चौधरी ने सोमवार को हांसी (हिसार,हरियाणा) पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर उससे डीएसपी कार्यालय हांसी में बैठाकर पूछताछ की। डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि 3 घंटे पूछताछ करने के बाद युविका चौधरी को पुलिस बेल पर छोड़ दिया गया। युविका चौधरी के साथ करीब 10 बाउंसर और उसके पति प्रिंस नरूला और उनके अधिवक्ता भी मौजूद थे। बता दें कि युविका चौधरी ने 25 मई को अपने ब्लॉग पर एक वीडियो जारी कर अनुसूचित जाति समाज के लिए एक अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद अनुसूचित जाति अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन ने थाना शहर हांसी मे अभिनेत्री के खिलाफ अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता रजत कलसन ने बताया कि इसके बाद उक्त अभिनेत्री ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को खारिज कराने के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने उन्हें कोई भी राहत देने से इनकार कर दिया था।

Trending Videos
Actress Yuvika Chaudhary arrested by Haryana Police
युविका चौधरी - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद उक्त अभिनेत्री ने हिसार की अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत स्थापित विशेष अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, जिसे 11 अक्तूबर को विशेष अदालत ने खारिज कर दिया था। इसके बाद पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने उक्त अभिनेत्री को राहत देते हुए उसे अंतरिम जमानत दे दी थी और जांच में शामिल होने के आदेश दिए थे।



विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Yuvika Chaudhary arrested by Haryana Police
प्रिंस नरूला, युविका चौधरी - फोटो : instagram/princenarula

विशेष अदालत में चालान पेश करेगी पुलिस
अब पुलिस युविका चौधरी के खिलाफ हिसार की विशेष अदालत में चालान पेश करेगी जहां पर उसे नियमित जमानत करानी पड़ेगी। उक्त अदालत में युविका चौधरी के खिलाफ आरोप साबित हुए तो उसे 5 साल तक की सजा भी हो सकती है। गौरतलब है कि शिकायतकर्ता रजत कलसन ने युवराज सिंह के खिलाफ भी एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था, जिसमें युवराज सिंह ने 17 अक्तूबर को पुलिस के सामने समर्पण किया था और उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद अंतरिम जमानत पर छोड़ दिया था। कलसन ने बताया कि इसी तरह की अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता के खिलाफ हांसी थाना शहर में मुकदमा दर्ज है। अभी उनकी गिरफ्तारी होनी बकाया है। 

Actress Yuvika Chaudhary arrested by Haryana Police
युविका चौधरी - फोटो : अमर उजाला

मीडिया से बनाई दूरी
एक दर्जन गाड़ियों के काफिले के साथ लघु सचिवालय पहुंचीं युविका चौधरी ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। तीन घंटे तक मीडिया कर्मी युविका का इंतजार करते रहे, मगर उनके साथ आए बाउंसरों ने युविका को घेरे रखा और  बिना बातचीत किए चली गईं।

विज्ञापन
Actress Yuvika Chaudhary arrested by Haryana Police
युविका चौधरी - फोटो : अमर उजाला

बेल बांड पर छोड़ा
युविका चौधरी जांच में शामिल होने के लिए आई थीं। हमने हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए युविका से पूछताछ की है। उसके बाद उन्हें बेल बांड पर छोड़ा गया। -डीएसपी विनोद शंकर हांसी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed