फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The explosion numbed ears, darkness enveloped the factory

Lakhimpur Kheri News: धमाके से सुन्न हो गए कान, फैक्टरी में छाया अंधेरा

Sun, 18 Oct 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 18 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The explosion numbed ears, darkness enveloped the factory
बंजरिया गांव में फोन से गुजरात की जानकारी लेता भाई और ग्रामीण। संवाद।
बांकेगंज (खीरी)। तेज धमाका हुआ तो कान सुन्न हो गए। लोग एक-दूसरे से टकराकर दूर जा गिरे। केमिकल के धुएं से पूरी फैक्टरी में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

गुजरात के भरूच जिले की फैक्टरी में टैंक विस्फोट के दौरान का यह मंजर बंजरिया गांव निवासी पवन कुमार ने रविवार दोपहर फोन पर बताया। हादसे में उनके भाई अर्जुन और अनिकेत की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव लेकर पवन घर आ रहे हैं। परिजन नम आंखों से उनके पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।
पवन ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह अनिकेत, अर्जुन और प्रियांशु के साथ केमिकल टैंक पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान सुपरवाइजर ने उन्हें पाइप लाने के लिए फैक्टरी के मुख्य गेट पर भेज दिया, तभी तेज आवाज के साथ टैंक में विस्फोट हो गया।
विज्ञापन

धमाका इतना तेज था कि किसी को हिलने तक का मौका नहीं मिला। लोग एक-दूसरे पर उछलकर दूर जा गिरे। कान सुन्न हो गए और धुआं भरने से पूरी फैक्टरी में अंधेरा छा गया। केमिकल गैस के कारण लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनहोनी की आशंका पर पवन जैसे-तैसे घटनास्थल पहुंचे तो वहां का मंजर देखकर उनका दिल दहल गया। अनिकेत, अर्जुन समेत कई लोग बेहोश पड़े थे। उनकी सांसें चल रही थीं। आनन-फानन सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अनिकेत, अर्जुन समेत अन्य लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे प्रियांशु को बेहतर इलाज के लिए बड़ोदरा अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed