फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A calf is missing... fear of a leopard attack spreads panic among villagers

Lakhimpur Kheri News: बछड़ा लापता... तेंदुए के हमले की आशंका से ग्रामीणों में फैली दहशत

Sun, 18 Oct 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 18 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
A calf is missing... fear of a leopard attack spreads panic among villagers
बांकेगंज क्षेत्र का उच्च प्राथमिक स्कूल भरिगंवा। स्रोत: ​शिक्षक।
मझगईं। मजरा गहरा फार्म में पालतू बछड़े के लापता होने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की आशंका जताई है। उनका कहना है कि तेंदुआ बछड़े को खींचकर खेतों की तरफ ले गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को मौके पर न बछड़े का शव मिला और न ही किसी जंगली जानवर के पैरों के निशान।
विज्ञापन

गहरा फार्म निवासी गुरदयाल सिंह के मुताबिक, उनका पालतू बछड़ा घर के पास घारी में बंधा था। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला किया और उसे खींचकर खेतों की तरफ ले गया। ग्रामीणों का कहना है कि तिकोना फार्म के बाद गहरा फार्म क्षेत्र में यह तीसरी ऐसी घटना है। इससे आसपास के गांवों में भी डर का माहौल है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मझगई रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे और तलाश की, लेकिन बछड़े का पता नहीं चला। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार ऐसी घटनाओं से खेतों की तरफ जाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों के आसपास भी जंगली जानवरों का डर बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
वन क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि बछड़े पर तेंदुए के हमले की सूचना मिलने पर टीम को मौके पर भेजा गया था। वहां न बछड़े का शव मिला और न किसी जंगली जानवर के पैरों के निशान मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed