{"_id":"6ad50996280d0c0cf2098f15","slug":"vehicle-hits-friends-on-a-motorcycle-one-killed-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-158694-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइक सवार दोस्तों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइक सवार दोस्तों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर के अल्हापुर बाईपास पर शनिवार रात बाइक सवार तीन दोस्तों को किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सबसे पीछे बैठे युवक की उपचार के दौरान बरेली में मौत हो गई।
कुतुबनगर निवासी दिलशाराम (42) शनिवार को गांव निवासी अनुज कुमार (32) के साथ नगर में लकड़ी बेचने आए थे। यह लोग ई-रिक्शे से आए थे। गांव निवासी अशोक कुमार भी इनके साथ थे लेकिन वह बाइक से जा रहे थे। लकड़ी बेचने के बाद शनिवार रात अशोक के साथ दिलशाराम और अनुज कुमार वापस गांव जा रहे थे। बाइक अशोक चला रहे थे जबकि दिलशाराम सबसे पीछे बैठे थे।
अल्हापुर बाईपास पर गैस एजेंसी के निकट पीछे से आए किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सबसे पीछे बैठे दिलशाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। अनुज को भी हल्की चोटें आईं। दोनों को सीएचसी शाहाबाद ले जाया गया। यहां से परिजन दिलशाराम को बरेली ले गए। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी, तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। कोतवाल अरविंद कुमार राय ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।