फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Benefits of schemes provided based on eligibility, not caste or religion: Rajni Tiwari

जाति धर्म नहीं पात्रता के आधार पर दिया गया योजनाओं का लाभ : रजनी तिवारी

Sun, 18 Oct 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Benefits of schemes provided based on eligibility, not caste or religion: Rajni Tiwari
फोटो-42-शाहाबाद में बैठक को संबो​धित करतीं उच्च ​शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी। स्रोत आयोजक
हरदोई। स्नातक क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा एमएलसी इंजीनियर अवनीश सिंह के समर्थन में बैठक रविवार को शाहाबाद में हुई। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी की मौजूदगी में शाहाबाद के ही एक लॉन में हुई बैठक में भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की गई। बैठक में रजनी तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गाें के लिए कार्य किया है।
विज्ञापन

हर योजना का लाभ जाति धर्म के आधार पर नहीं बल्कि जरूरत और पात्रता के आधार पर दिया गया है। उन्होंने 23 अक्तूबर को होने वाले स्नातक और शिक्षक क्षेत्र के एमएमलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भी पार्टी प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। एमएलसी और प्रत्याशी अवनीश सिंह ने भी मतदाताओं से अपने लिए समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकाल में निर्वाचन क्षेत्र के सातों जनपदों में कार्य कराए गए हैं। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामजी तिवारी ने की। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल शुक्ला ने किया। बैठक में जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अलका गुप्ता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed