फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Seven stolen or snatched mobile phones recovered; three individuals, including a teenager, apprehended.

Hardoi News: चुराए और छीने गए सात मोबाइल बरामद, किशोर समेत तीन पकड़े

Sun, 18 Oct 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Seven stolen or snatched mobile phones recovered; three individuals, including a teenager, apprehended.
हरदोई। शहर कोतवाली पुलिस ने एक किशोर समेत तीन लोगों को पकड़ा है। इनके पास से छीने और चोरी किए गए सात मोबाइल बरामद हुए हैं। घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी पुलिस ने इनके पास से बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि बीते 15 अक्तूबर को अनंगबेहटा निवासी आदर्श त्रिपाठी ने पुलिस में शिकायत की थी। बताया था कि वह अपने घर से बाहर साइकिल से घूमने निकले थे। पिहानी रोड पर ओवरब्रिज के पास शौच के लिए गए थे। इस दौरान मोबाइल साइकिल की गद्दी पर रखकर गए थे। आरोप है कि इस बीच कोई उनका फोन उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन

बीते 12 अक्तूबर को रद्धेपुरवा निवासी सुधांशु पांडेय ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि बाइक सवार दो लोग उनका मोबाइल छीनकर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान पता चला कि शहर के आलू थोक निवासी नागेश्वर उर्फ मोनू और गुरगुज्जा निवासी छोटे ने एक किशोर के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम दिया। दोनों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से सात मोबाइल और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। खुलासा करने वाली टीम में शहर कोतवाल संजय त्यागी, जेल चौकी प्रभारी के के यादव, सिपाही नितिन तोमर, सम्राट रघुवंशी, सर्विलांस सेल के ओमवीर, सिपाही गुंजन गिल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed